फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   West UP is important for the SP-RLD alliance in the first phase polling

UP Chunav 2022: सपा-रालोद गठबंधन के लिए अहम है पश्चिम बेल्ट, 2017 में जीती थीं महज तीन सीटें

Wed, 09 Feb 2022 01:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 01:27 PM IST
सार

आगरा-मथुरा समेत पश्चिमी यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान है। 

विज्ञापन
West UP is important for the SP-RLD alliance in the first phase polling
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस चुनावी समर में सपा-रालोद गठबंधन के लिए पश्चिम बेल्ट सबसे अहम है। पहले चरण में यहां 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान है। पिछले चुनाव में सपा-रालोद को यहां तीन सीटें मिलीं थीं। जबकि 14 सीटों पर प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। 24 सीटें ऐसी थीं जहां गठबंधन को तीसरा स्थान मिला था।

विज्ञापन


2012 विधानसभा चुनाव में सपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। तब पहले चरण की 58 सीटों में 19 सीटों पर सपा और रालोद गठबंधन को सफलता मिली थी, लेकिन पांच साल में ही समीकरण बदल गए। आगरा, अलीगढ़, मथुरा में भाजपा को 22 में 21 सीटें मिलीं। 11 जिलों की कुल 58 में 53 सीटों पर कमल खिला था। पश्चिम से ही पूरब में लखनऊ तक का रास्ता भगवा खेमे ने तय किया। 
विज्ञापन


2022 में नई हवा का नारा लेकर आई सपा और किसानवादी रालोद इस क्षेत्र में खोई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। अखिलेश जयंत की जोड़ी से सियासी तापमान गर्म है। उधर, भाजपा ने अपने अभेद्य किले की मजबूती के लिए सूरमाओं की फौज हर मोर्चे पर लगा रखी है। पहले चरण की 58 में 20 सीटों पर पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का प्रभाव है। वहीं, आगरा और अलीगढ़ की 16 सीटों में आठ सीटें जाट बहुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए अहम है यह बेल्ट

- दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है
- किसान आंदोलन में कई जिले सक्रिय रहे हैं
- 2009 में जयंत मथुरा से सांसद चुने गए थे
- पश्चिम में रालोद का सर्वाधिक जनाधार था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed