फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   West Bengal Tourist Death Near Taj Mahal Before Birthday

...और हसरत रह गई अधूरी, जन्मदिन से पहले ताजमहल नहीं देख सके पश्चिम बंगाल के व्यापारी

Mon, 09 Mar 2020 05:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Mar 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Tourist Death Near Taj Mahal Before Birthday
ताजमहल - फोटो : Self
आगरा में 70वें जन्मदिन से पहले पश्चिम बंगाल के अजय कुमार आदित्य की शिल्पग्राम में मौत हो गई। वह रविवार को अपने जिले के 56 लोगों के साथ ताज का दीदार करने आए थे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रहने वाले अजय कुमार आदित्य (70) परचूनी की दुकान चलाते थे। 12 मार्च को उनका जन्मदिन था। उनकी शादी को तकरीबन 40 साल हो चुके थे। परिजनों के मुताबिक, अजय कई बार ताजमहल देखने की कह चुके थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने 70वें जन्मदिन से पहले ताजमहल घूमने का प्लान बना लिया। वह पत्नी टुकू आदित्य और दो बेटों सहित 56 लोगों के साथ टूर पर आए थे। टूर आगरा के बाद वृंदावन, दिल्ली, पंजाब और अयोध्या जाता। रविवार सुबह दस बजे बस से शिल्पग्राम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस से उतरते समय उनकी सांस उखड़ने लगीं। वह फर्श पर बैठ गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पर्यटन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। उनकी मौत से साथ आए पर्यटक दुखी हो गए।


हालांकि मृतक की पत्नी के कहने पर सभी अपनी आगे की यात्रा पर चल दिए। परिजन शव को लेकर जाएंगे। थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटक को दमा था। उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed