फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Were preparing raw liquor from urea, two arrested

Agra News: यूरिया से कच्ची शराब कर रहे थे तैयार, दो गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Were preparing raw liquor from urea, two arrested
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव से कच्ची शराब की भट्टी संचालित करते दो लोगों को 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी यूरिया के मिश्रण से कच्ची शराब तैयार कर रहे थे।पुलिस को सूचना मिली थी कि ढोलना के गांव फिरोजपुर गांव के जंगल में कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम संजय और चोबसिंह निवासी फिरोजपुर बक्सुल्ला ढोलना बताया। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के सामान के साथ एक सिलिंडर, 20 लीटर कच्ची शराब, दो किलो यूरिया सहित अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यूरिया से आसानी से कच्ची शराब तैयार हो जाती है।सीओ अजीत चौहान ने बताया कि कच्ची शराब की भट्टी संचालित करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed