शमसाबाद। टू यूपी बटालियन, एनसीसी, आगरा की ओर से संचालित सीएटीसी-11 कैंप का एनसीसी ग्रुप कमांडर आगरा द्वारा निरीक्षण किया गया। यह संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर डॉ. बीपीएस कॉलेज बाकलपुर शमसाबाद में 7 से 16 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। आगरा एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सुरेंद्र पाल यादव (युद्ध सेवा मेडल) ने कैंप का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। मुख्य अतिथि के आगमन पर एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल एनपी सेमल्टी, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल संजय यादव, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन विल्सन मसीह, कैप्टन श्याम अवध यादव, फर्स्ट ऑफिसर वाईपी सिंह, सेकेंड ऑफिसर अवनेश मिश्रा, अमित यादव सहित जेसीओ, पीआई स्टाफ और समस्त कैडेट मौजूद रहे।
एनसीसी युवाओं में एकता और अनुशासन के साथ-साथ देश के प्रति समर्पण के भाव का प्रसार करती है। सभी कैडेट मिलजुलकर रहें और परस्पर एक-दूसरे से सीखें। - ब्रिगेडियर सुरेंद्र पाल यादव (ग्रुप कमांडर आगरा)