{"_id":"57168fd64f1c1b88728b467c","slug":"weekly-off-will-start-today-in-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दरोगाओं को मिलेगा वीकली आफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दरोगाओं को मिलेगा वीकली आफ
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
आगरा के हरीपर्वत सर्किल से शुरू की जा रही है व्यवस्था
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसवालों के लिए फील गुड वाली खबर है। मंगलवार से सभी दरोगाओं को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। शुरुआत आगरा के हरीपर्वत सर्किल से होने जा रही है। इसके बाद पूरे जिले में लागू की जाएगी। पहला नंबर दरोगाओं का आया है। बाद में सिपाहियों को भी अवकाश दिया जाएगा।
वीकली आफ देने के लिए दरोगाओं का पूरा चार्ट तैयार किया गया है। इसमें तय किया गया है कि किसके वीकली ऑफ में उसका काम कौन दरोगा देखेगा? यह प्लान सीओ हरीपर्वत आईपीएस अनुराग वत्स का है। उन्होंने इसे एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह को बताया।
उनकी मंजूरी मिलने पर दरोगाओं का चार्ट तैयार किया गया। सभी के लिंक सब इंस्पेक्टर तय किए गए। जो भी वीकली आफ पर रहेगा, उसकी जगह उसका लिंक सब इंस्पेक्टर काम देखेगा। हरीपर्वत सर्किल में तीन थाने आते हैं, न्यू आगरा, सिकंदरा और हरीपर्वत। इनमें कुल 30 दरोगा हैं। सप्ताह में दो दिन पांच पांच दरोगा वीकली आफ पर रहेंगे, चार दिन चार चार।
विज्ञापन
पब्लिक के प्रति सुधरेगा व्यवहार
इस कवायद के पीछे तीन मकसद रखे गए हैं। एक तो सप्ताह में एक अवकाश मिलने से पुलिसवालों का तनाव कम होगा। दूसरा, परिवार को समय दे पाएंगे। तीसरा, खुद चिड़चिड़े नहीं रहेंगे, तो पब्लिक के साथ भी व्यवहार सुधरेगा।
आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर भी विचार
पुलिसवालों की ड्यूटी का टाइम फिक्स किए जाने पर भी अफसर विचार कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सिपाहियों की नई भर्ती हो जाने के बाद इसे लागू करने पर काम किया जाएगा। इसमें सिपाहियों और दरोगाओं की ड्यूटी आठ-आठ घंटे तय करने का प्लान है।
दरोगाओं का वीकली आफ देने की व्यवस्था मंगलवार से लागू की जा रही है, अगर सफल रही तो इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। - अनुराग वत्स (सीओ हरीपर्वत)
फायदा
बगैर छुट्टी के रात-दिन काम करने वाले पुलिसवालों को आराम मिलेगा, तनाव कम होगा, चिड़चिड़ापन दूर होगा, परिवार को समय दे पाएंगे
नुकसान
पहले से दरोगाओं और सिपाहियों की कमी है। छोटी-छोटी शिकायतों के निस्तारण में 15 से 20 दिन लग रहे हैं। वीकली आफ लागू हो जाने के बाद समस्या बढ़ेगी