फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Webcasting will be done of all polling places in Mainpuri by-election 2022

Mainpuri Bypoll 2022: सभी 1756 मतदेय स्थलों पर रहेगी चुनाव आयोग की सीधी नजर, कराई जाएगी वेबकास्टिंग

Thu, 24 Nov 2022 06:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 06:42 AM IST
सार

मैनपुरी उपचुनाव में चुनाव आयोग ने सौ प्रतिशत मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराने के आदेश दिए हैं। सीसीटीवी और इंटरनेट के माध्यम से वेबकास्टिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
Webcasting will be done of all polling places in Mainpuri by-election 2022
मैनपुरी उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में इस बार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 1756 मतदेय स्थलों पर चुनाव आयोग की सीधी नजर रहेगी। इसके लिए इन सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। न केवल चुनाव आयोग बल्कि प्रशासन या पूरे देशभर में कोई भी अधिकारी किसी भी मतदेय स्थल पर पूरी चुनावी प्रक्रिया को लाइव देख सकेगा। इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 

विज्ञापन


चार विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी और करहल मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। अब तक हुए चुनावों में अधिकतम 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों की ही वेबकास्टिंग कराई गई है। लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने सौ प्रतिशत मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

कराई जाएगी वेबकास्टिंग 

सीसीटीवी और इंटरनेट के माध्यम से वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इससे चुनाव आयोग, जिला प्रशासन या शासन के अन्य अधिकारी कहीं से भी किसी भी बूथ पर चल रही मतदान प्रक्रिया पर नजर रख सकेंगे। चुनाव आयोग की मंशा सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराकर पारदर्शिता लाने की है। वहीं कलक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदेय स्थलों पर चल रही मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर के 483 बूथों की भी होगी वेबकास्टिंग

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में इटावा जिले का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। इसमें 483 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर भी वेबकास्टिंग कराई जाएगी, लेकिन इसका जिम्मा इटावा प्रशासन पर है। 

विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों की संख्या 

- मैनपुरी- 420
- भोगांव- 451
- किशनी- 410
- करहल- 475
- कुल- 1756

वेबकास्टिंग के प्रभारी अधिकारी पीसी राम ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश पर सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। वेबकास्टिंग के लिए लगाए जाने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पूर्ण कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed