फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Web Registration Released For Admission To Masters In University

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालयः परास्नातक में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन जारी

Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
सार

विश्वविद्यालय ने वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 अक्तूबर के बाद भी बंद नहीं की है। जो छात्र वेब रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास कर रहे
हैं, उन्हें सफलता मिल रही है। तमाम छात्र ऐसे भी हैं जो रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तिथि बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Web Registration Released For Admission To Masters In University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है, अभी तक यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रविवार शाम छह बजे तक 20 अक्तूबर ही दिख रही थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 अक्तूबर के बाद भी बंद नहीं की है। जो छात्र वेब रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल रही है। तमाम छात्र ऐसे भी हैं जो रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तिथि बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


समाजवादी छात्रसभा के महासचिव रवि यादव व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विलाल अहमद का कहना है कि जब स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए गए हैं तो अंतिम तिथि निर्धारित ही नहीं करनी चाहिए। इसे 15 अक्तूबर तक बढ़ानी चाहिए। अंतिम तिथि बढ़ाने की जानकारी न देने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर से पहले वेब रजिस्ट्रेशन बंद करना संभव नहीं
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक अंतिम वर्ष के बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए हैं, लेकिन कम कॉलेजों के। बीकॉम अंतिम वर्ष के 4302 छात्रों के परिणाम जारी हुए हैं, जो कि 32 राजकीय व एडेड कॉलेजों के हैं। वहीं, बीएससी तृतीय वर्ष के 1296 छात्रों के ही परिणाम जारी किए गए हैं। यह 16 एडेड कॉलेजों के हैं। अभी सेल्फ फाइनेंस के सभी कॉलेजों के साथ राजकीय व एडेड कॉलेजों का भी परिणाम आना बाकी है। एक हफ्ते में विश्वविद्यालय प्रशासन सारे परिणाम जारी कर देता है तो भी 15 नवंबर से पहले वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद करना संभव नहीं है।

31 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है तिथि
परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर कर दी गई है। यह जानकारी वेबसाइट पर डलवा दी जाएगी। -प्रो. अशोक मित्तल, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed