फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Web registration for admission to masters courses from 23

परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 23 से शुरू हो जाएगी

Fri, 20 Aug 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Web registration for admission to masters courses from 23
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों और आवासीय संस्थानों में परास्नातक पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है। यह निर्णय बृहस्पतिवार को प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में अभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ही वेब रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने कॉलेजों में प्रवेश लेना भी शुरू कर दिया है। परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि परास्नातक पाठ्यक्रमों के साथ स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर होगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आखिरी तारीख पहले 16 अगस्त निर्धारित थी, दो दिन पहले ही इसे बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था। अब इसे भी 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। बैठक में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. मनु प्रताप सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. प्रीति जौहरी, डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. निर्भय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के मुताबिक संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ही प्रवेश लिए जाएंगे। नीति को सुगमता से लागू करने के लिए प्रवेश समिति विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करेगी। इसको प्रवेश समिति की अगली बैठक (21 अगस्त को प्रस्तावित) में रखा जाएगा। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के लिए स्थिति स्पष्ट नहीं है। कॉलेज, विश्वविद्यालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed