फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weathrer problem being critical

जारी है सर्दी का सितम, अस्थमा के बढ़े मरीज

Wed, 01 Jan 2020 02:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
weathrer problem being critical
31एमएनपी-19-कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में पड़ रही पहाड़ों सी सर्दी अब जानलेवा साबित होने लगी है। चौबीस घंटे में जिले में छह लोगों ने दम तोड़ दिया। जिले में चार अस्थमा पीड़ित हाड़कपाऊ ठंड का मुकाबला नहीं कर सके और उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं रठेरा में झोपड़ी में रह रही वृद्धा की मौत ठंड लगने से ग्रामीण बता रहे हैं। बेवर में वृद्धा की मौत का कारण पोस्टमार्टम में सीने में संक्रमण बताया गया है। जिले की जनता सर्दी से बेहाल है। बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि इतनी सर्दी करीब दस वर्ष पूर्व पड़ी थी। सर्दी का मिजाज यह है कि तापमान पहाड़ों की तरह जिले में तीन डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में आमजन के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल हैं। सर्दी बढ़ने से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। चौबीस घंटे में छह लोगों ने जिलेभर में दम तोड़ दिया। इनकी मौत के पीछे प्रत्यक्ष नहीं तो अप्रत्यक्ष रूप से सर्दी ही वजह रही। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी स्व. बलधीर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी सागरवती अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहकर निवास करती हैं। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही सर्दी के कारण वे अस्वस्थ हो गईं। सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लेखपाल सत्यवीर सिंह ने जानकारी जुटाते हुए सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी है। लेखपाल की जांच के बाद परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरी घटना बेवर कस्बा में छिबरामऊ चुंगी के पास की है। यहां सुभाष पार्क के पास बनी नगर पंचायत की दुकानों के आसपास रह रहीं रेशमा देवी पत्नी लालाराम मंगलवार की सुबह मृत अवस्था में मिलीं। आसपास के लोगों व पुलिस के अनुसार रेशमा देवी की मौत सर्दी की चपेट में आने से हुई है। रेशमा देवी की पुत्री नन्हीं देवी ने भी सर्दी से मौत की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण सीने में संक्रमण होना बताया गया है। महिला बाजार में मांगकर गुजरबसर करती थी।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में गांव नगला सराय ललूपुर निवासी 60 वर्षीय रोशनलाल अस्थमा से पीड़ित थे। सर्दी बढने के साथ ही उनकी दिक्कत भी तीन दिन से बढ़ गई थी। सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। मुड़ौली ललूपुर निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र को भी परिछले कुछ दिनों से सर्दी की चपेट में आने से अस्थमा की दिक्कत बढ़ गई। सोमवार की रात रामचंद्र की भी मौत हो गई। रोशनलाल और रामचंद्र अच्छे मित्र थे।
विज्ञापन

---
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव राजलपुर में सोमवार रात सर्दी के सितम के चलते दो बुजुर्गों की मौत हो गई। गांव निवासी कृष्णा देवी (75) एवं हरबक्स सिंह यादव (80) पिछले कुछ दिनों से अस्थमा से पीड़ित थे। पिछले एक पखवाड़ा से पड़ रही सर्दी से उनकी दिक्कतें और बढ़ गई थीं। दोनों लोगों की सोमवार देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सर्दी के चलते सर्दी जुकाम के साथ बुखार, कोल्ड डायरिया, अस्थमा आदि के मरीजों की संख्या भी बढ़ चली है। मंगलवार को जिला अस्पताल में इन बीमारियों से पीड़ित होने पर 23 मरीजों को भर्ती कराया गया।
ठंड से अचेत अधेड़ को पुलिस ने कराया भर्ती
गांव दौदापुर निवासी लज्जाराम मंगलवार दोपहर अपनी रिश्तेदारी में थाना क्षेत्र के ही गांव मल्लामई में शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। गग्गरपुर नहर पुल के पास अचानक ठंड लगने से वह मोटरसाइकिल से अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लज्जाराम को तुरंत ही अपनी जीप पर रखकर अस्पताल पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर परिजनों को सूचना दी गई।

जिले में सर्दी का प्रकोप जारी है। ऐसे में वृद्धों का विशेष ख्याल रखा जाए। वृद्धों को सुरक्षित स्थानों पर लिटाने के साथ उनको पर्याप्त भोजन और शरीर गर्म रखने के लिए गर्म कपड़ों के साथ अलाव आदि की व्यवस्था की जाए। बीमार दिखने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed