फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather wreaked havoc, two people including woman died

Agra News: मौसम ने बरपाया कहर, महिला समेत दो लोगों की मौत

Wed, 21 Jun 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Weather wreaked havoc, two people including woman died
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव टीकराहार में मंगलवार की शाम बारिश के बीच खेत पर मवेशी चराने गए एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं बेवर क्षेत्र के गांव छबीलेपुर में एक महिला की दीवार के मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। बुधवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
किसान अवनीश यादव (35) मंगलवार की शाम को खेत पर मवेशी चराने क लिए गए थे। बारिश हो रही थी, इस दौरान अवनीश पर बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटा तक हादसे के बारे में किसी कोई जानकारी नहीं हो सकी। जब मवेशी खेत से घर वापस आ गए तो परिजन ने अवनीश को साथ न देख उसकी तलाश शुरू कर दी। खेत में जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

वहीं बेवर थाना क्षेत्र के गांव छबीलेपुर में मंगलवार की रात रामबाबू के घर के बाहर टिन शेड के नीचे पत्नी कमला देवी (55) के साथ सोए थे। बुधवार की सुबह करीब 5:30 अचानक दीवार दंपती पर ढह गई। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन मलबा को हटाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद रामबाबू व कमला देवी को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक कमला देवी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल रामबाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गांव जाने वाला मार्ग धंसा, नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस बेवर के गांव छबीलेपुर में हुए हादसे के बाद पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया। लेकिन बारिश के चलते गांव आने वाले सड़क धंसने के चलते एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंच सकी। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने घायल को चारपाई पर लिटाकर मुख्य मार्ग पर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसी तरह से ग्रामीण महिला के शव को भी मुख्य मार्ग तक लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed