फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather will change in the first week of February in Agra

Agra Weather: तीन फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, पहले हफ्ते में हो सकती है बारिश

Tue, 01 Feb 2022 12:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 12:46 AM IST
सार

फरवरी के पहले सप्ताह में हर दो दिन बाद मौसम अलग तेवर में नजर आएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है।

विज्ञापन
Weather will change in the first week of February in Agra
कोहरा छाने के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी के आगाज पर मौसम के अलग-अलग रंग नजर आएंगे। पहले दो दिनों में सुबह कोहरा छाए रहने और फिर अगले दो दिन यानी तीन और चार फरवरी को बादल, बारिश के आसार हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में हर दो दिन बाद मौसम अलग तेवर में नजर आएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में भी धूप हल्की रहेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन

कल तक चुभी, अब सामान्य हुई धूप

शनिवार और रविवार को तेज धूप रही जो दोपहर में लोगों को चुभती महसूस हुई, लेकिन सोमवार को मौसम फिर बदल गया। रविवार के मुकाबले दिन में पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 27 जनवरी से ही पारा बढ़ना शुरू हो गया था, जो सोमवार से फिर से लुढ़कने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ऐसा रहा मौसम का मिजाज

दिन     अधिकतम    न्यूनतम
27 जनवरी    20    6.8 डिग्री
28 जनवरी    21.7    6.1 डिग्री
29 जनवरी    23.8    6.5 डिग्री
30 जनवरी    25.7    8.1 डिग्री
31 जनवरी    22    9 डिग्री

सोमवार को एकाएक खराब हो गई हवा की गुणवत्ता
रविवार को आगरा की हवा की गुणवत्ता 129 थी जो सोमवार को खराब स्थिति में आ गई। सोमवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 220 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शाम चार बजे जारी की गई सूची में आगरा का प्रदूषण सूचकांक 220 रहा। शहर में सबसे खराब हवा आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 3 की रही, जो खराब स्थिति में है। 

आवास विकास और दयालबाग की एयर क्वालिटी में 94 अंकों का अंतर है। शास्त्रीपुरम में भी हवा की गुणवत्ता दयालबाग की तरह ही है। धूल कणों की संख्या संजय प्लेस में सामान्य से 7 गुना ज्यादा है, जबकि कार्बन मोनोक्साइड की अधिकतम मात्रा सामान्य से 33 गुना तक ज्यादा बनी रही। 

शहर में प्रदूषण का ये हाल 
क्षेत्र    एक्यूआई
सेक्टर 3    298
संजय प्लेस    266
शाहजहां पार्क    254
मनोहरपुर    204
रोहता    202
शास्त्रीपुरम    199

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed