फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather update today maximum temperature reached near 43 degrees in Agra

मौसम: आगरा में सात दिन आसमान से बरसेगी 'आग', लू का अलर्ट जारी, गर्मी में रखें पूरा ध्यान

Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी हो रही है। तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
Weather update today maximum temperature reached near 43 degrees in Agra
दोपहर को लू के थपेड़ों ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लू के थपेड़ों से बेहाल ताजनगरी में सात दिन आसमान से आग बरसेगी। पारा पुराने रिकार्ड तोड़ सकता है। रविवार को आगरा सूबे में सबसे गर्म शहर रहा। दिन का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर गर्म हवाओं से राहगीर बेहाल रहे। एमजी रोड से लेकर बाजार व अन्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


चैत्र में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पारा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी करते हुए अगले सात दिनों तक अलर्ट जारी किया है। इस सप्ताह पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार सुबह सात बजे से सूरज ने आंखें तरेरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

रविवार को तापमान 42.8 डिग्री रहा 

दोपहर 10 बजे गर्म हवाएं चलने लगीं। शाम छह बजे तक हवाएं गर्म रहीं। इधर, गर्मी के कर्फ्यू से शहर के प्रमुख बाजार व सड़कें खाली हो गईं। झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। रात का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाएं

राजस्थान से गर्म हवाएं आगरा का पारा बढ़ा रही हैं। तापमान बढ़ने से रिकार्ड पुराने रिकार्ड टूट रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि कम बरसात और मरुस्थलीय क्षेत्र के प्रभाव के कारण आगरा में अधिक गर्मी पढ़ रही है। मई और जून के महीने में गर्मी सभी पुराने रिकार्ड तोड़ सकती है। नौ अप्रैल तक मौसम विभाग ने हीटवेब को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

गर्मी में रखें विशेष ख्याल

- तरबूज-खरबूजा खाएं, छाछ-नीबू पानी पीएं
- रोज पांच से आठ लीटर पानी जरूर पीएं, हर घंटे में पानी पीएं। 
- छाछ, नीबू पानी, शिकंजी और नारियल पानी भरपूर ले सकते हैं।
- भोजन में एक कटोरी दही जरूर लें, तेल चिकनाई युक्त भोजन से बचें। 
- सलाद में खीरा, ककड़ी अधिक खाएं, इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
- तरबूज, खरबूजा, संतरा समेत रसदार फल खाएं। इससे शरीर में पोषक तत्व पहुंचते हैं।
- भोजन में दाल, हरी तरकारी, चावल खाएं, शाम को गरिष्ठ भोजन से बचें।
- शाम को भोजन करने के बाद 20 से 30 मिनट जरूर टहलें। 
- धूप में जाते वक्त छाता, चश्मा लगाकर जाएं, सिर को ढकें।
- बाजार के जरूरी कार्य सुबह और शाम को ही निपटाएं।
(मिनी शर्मा, डायटीशियन एसएन मेडिकल कॉलेज )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed