फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather update today agra maximum temperature on 41 degree above

मौसम: आगरा में पहली बार नवरात्र में जून जैसी गर्मी, आठ अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी

Tue, 05 Apr 2022 10:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 10:52 AM IST
सार

आगरा में आसमान से आग बरस रही है। तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। दिन में लू के थपेड़ों से बेहाल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Weather update today agra maximum temperature on 41 degree above
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी हो रही है। दिन में चैन है, ना रात को राहत। पहली बार नवरात्र में जून जैसी गर्मी है। सोमवार को अधिकतम पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आठ अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


सोमवार को आगरा प्रदेश में पांचवां गर्म शहर रहा। दिन में ताजनगरी का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अन्य दिनों के मुकाबले लू की रफ्तार तेज रही। कोठी मीना बाजार, जीआईसी, आवास विकास, रामलीला मैदान समेत खुले मैदानों में धूल के गुबार उड़ते रहे। 

विज्ञापन

धूल भरी हवा के साथ चली लू

तेज धूल भरी हवा के साथ लू चली, जिसने लोगों को दोपहर में बेहाल कर दिया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री ऊपर है। बीते साल अप्रैल में चैत्र नवरात्र के दौरान पारा कम रहा था। अप्रैल के पहले चार दिनों में लू का जबरदस्त प्रकोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक लू के थपेड़े 8 अप्रैल तक जारी रहेंगे। लोग दोपहर में घर से कम निकलें और लू के संपर्क में आने से बचें। दिन में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लू का प्रकोप सबसे ज्यादा रहेगा। 

अप्रैल में अधिकतम तापमान

दिन 2022 2021
एक अप्रैल 39.7 38.7
दो अप्रैल 41.3 37.7
तीन अप्रैल 42.8 37.7
चार अप्रैल 41.8  38.6

सोमवार  को शहरों में यह रहा तापमान 

शहर तापमान  न्यूनतम
प्रयागराज 43.2   20.6
वाराणसी 42.8 20.8
झांसी 42.6 23.5
सुल्तानपुर 42.0   20.0
आगरा 41.8  21.4

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed