फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update Today Agra hottest city in Uttar Pradesh on Friday

हीट स्ट्रोक की हैट्रिक: सूबे में सबसे गर्म शहर रहा आगरा, बारिश की फुहार से भी नहीं मिली राहत

Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
सार

लगातार तीसरे दिन आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे उत्तर भारत को परेशान कर रही हीट स्ट्रोक की यह हैट्रिक रही।

विज्ञापन
Weather Update Today Agra hottest city in Uttar Pradesh on Friday
आगरा में भीषण गर्मी: सेंट्रल टैंक में नहाते बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 31.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद अलीगढ़ और झांसी गर्म शहर रहे। 

विज्ञापन


हालांकि शाम चार बजे बादल घिर आए और कुछ देर के लिए राहत की फुहारें बरसीं, लेकिन उसके बाद फिर से धूप निकल आई और उमस ने हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार नहीं रहेंगे और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।
विज्ञापन


शाम को फुहार, लेकिन गर्मी से राहत नहीं
शुक्रवार सुबह से ही उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों की मुसीबत बिजली की कटौती ने और बढ़ा दी। मेंटेनेंस के नाम पर हो रही कटौती से लोग परेशान हो गए। अपराह्न चार बजे के बाद मौसम में बदलाव आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बादल घिर आए और तेज हवा चली, लेकिन महज 1.2 मिमी बारिश ही हो पाई जो दहकती हुई मिट्टी की गर्मी शांत नहीं कर सकी। इसके बाद उमस में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई और शाम को भी लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

लगातार तीन दिनों से न केवल दिन, बल्कि रात का पारा भी पूरे प्रदेश में आगरा में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में कोई इजाफा नहीं होगा, हालांकि उमस में बढ़ोतरी के आसार हैं। आगरा को बारिश के लिए अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा।

शहर    - अधिकतम  -  न्यूनतम
आगरा   - 42.5         -  31.3
अलीगढ़  -  40.8      - 29.4
झांसी   - 40.6         - 30.1
मेरठ  -  40.1          -  28.4
बरेली  -  39.5        -  30.4

कूलर फेल, रात में भी राहत नहीं
ताजनगरी के गौरव चौहान ने कहा कि दोपहर और रात में दो से तीन घंटे एसी चलाने पर कमरा ठंडा हो जाता था, लेकिन बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी है। 5 मिनट के लिए भी एसी बंद करने पर पसीना आ रहा है। कूलर तो पहले ही फेल हो गए थे। रात में भी गर्मी से राहत नहीं है। 

कई वर्षों बाद ऐसी गर्मी महसूस की
फतेहाबाद रोड निवासी नंदू गुप्ता ने कहा कि गर्मी ने हालत बिगाड़ दी है। पंखे-कूलर 24 घंटे चल रहे हैं, पर राहत नहीं दे रहे। इनसे तो लू जैसे थपेड़े महसूस हो रहे हैं। एसी भी पूरे दिन चलकर हांफ रहा है। बार-बार ट्रिप होता है। ऐसी गर्मी कई सालों बाद महसूस की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed