ताजनगरी आगरा में बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन तेज आंधी लोगों के लिए आफत बन गई। कई जगह पर पेड़ गिरने, बिजली के खंभे टूटने और कई क्षेत्रों में टीन शेड उड़ जाने से परेशानी हुई। वहीं जलभराव से आवागमन में भी परेशानी हुई। रामबाग चौराह पर तेज आंधी से यूनिपोल गिर गया, जिससे मुख्य मार्ग बाधित हो गया। हालांकि बारिश के बाद पारा भी नीचे लुढ़क गया, लेकिन बारिश के कुछ देर बाद ही निकली धूप ने फिर से परेशान कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी ने जमकर तबाही मचाई। लादूखेड़ा में के ग्राम रामपुरा में टीन शेड गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। इसी क्षेत्र में एक फर्नीचर स्टोर के गोदाम की दीवार गिर गई। गनीमत ये रही हादसे के दौरान मौके पर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भंग हो गई।
Weather Update: कहीं गिरे पोल तो कहीं उड़ गईं टीन शेड, आगरा में आंधी से आफत, बारिश से राहत
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 03:28 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा में रविवार दोपहर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं कई दिनों से लगातार आसमान से बरस रही आग रूपी गर्मी से भी लोगों को निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन