फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: कहीं गिरे पोल तो कहीं उड़ गईं टीन शेड, आगरा में आंधी से आफत, बारिश से राहत

Sun, 29 May 2022 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 03:28 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में रविवार दोपहर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं कई दिनों से लगातार आसमान से बरस रही आग रूपी गर्मी से भी लोगों को निजात मिली। 
 

विज्ञापन
Weather Update rain with strong wind in agra
आंधी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी आगरा में बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन तेज आंधी लोगों के लिए आफत बन गई। कई जगह पर पेड़ गिरने, बिजली के खंभे टूटने और कई क्षेत्रों में टीन शेड उड़ जाने से परेशानी हुई। वहीं जलभराव से आवागमन में भी परेशानी हुई। रामबाग चौराह पर तेज आंधी से यूनिपोल गिर गया, जिससे मुख्य मार्ग बाधित हो गया। हालांकि बारिश के बाद  पारा भी नीचे लुढ़क गया, लेकिन बारिश के कुछ देर बाद ही निकली धूप ने फिर से परेशान कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी ने जमकर तबाही मचाई। लादूखेड़ा में के ग्राम रामपुरा में टीन शेड गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। इसी क्षेत्र में एक फर्नीचर स्टोर के गोदाम की दीवार गिर गई। गनीमत ये रही हादसे के दौरान मौके पर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली के खंभे टूटने से  विद्युत व्यवस्था भंग हो गई। 

Weather Update rain with strong wind in agra
आंधी के बाद बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मौसम ने फिर करवट ली। अचानक आसमान में कारे बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। इससे पहले ताजनगरी में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। शुक्रवार के मुकाबले दिन में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि मौसम विभाग का बारिश को लेकर कोई भी पूर्वानुमान नहीं था।
 
Weather Update rain with strong wind in agra
बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को आफत, आज मिली राहत 

शनिवार की दोपहर आगरा दहक उठा। आसमान से अंगारे बरसे तो पारा फिर से 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रहा तो झांसी दूसरे और बांदा तीसरे नंबर पर बना रहा। सुबह 9 बजे के बाद से ही ताजनगरी में लू के थपेड़ों ने परेशान कर दिया। उमस भरी गर्मी के बीच न केवल दिन, बल्कि रात में भी तपिश बनी रही। वहीं रविवार सुबह से ही लोग उमसभरी गर्मी से परेशान नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update rain with strong wind in agra
एटा रोड पर पचोखरा के निकट गिरा पोल - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद बदला मौसम

आगरा और फिरोजाबाद के सीमावर्ती कस्बे टूंडला में दोपहर बाद मौसम बदलना शुरू हो गया। शाम करीब 3 बजे आसमान में छाये बादल जमकर बरसे। करीब 15 से 20 मिनट तक तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से तापमान गिर गया।
विज्ञापन
Weather Update rain with strong wind in agra
फनीर्चर गोदाम की गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

आगरा के लादूखेड़ा में बारिश और आंधी ने जमकर तबाही मचाई। बारिश के चलते क्षेत्र में दर्जनों पेड़, टीन शेड, मकानों की पक्की दीवारें तथा विद्युत पोल धराशाही हो गए जिसके चलते विद्युत व्यवस्था भंग हो गई। ग्राम रामपुरा में सूखाराम कुशवाहा की सीमेंट की चद्दर उड़ जाने से उसके नीचे बैठे अमित पुत्र सूखाराम , धीरज पुत्र हेम सिंह और गोविंदा पुत्र रघुवीर घायल हो गए। वहीं गांव के ही निरंजन कुशवाहा का  भी टीन शेड उड़ गया। ग्राम लादूखेडा में भुवनेश फर्नीचर स्टोर की गोदाम की दीवार ढह जाने से उसमें रखा करीब 5 लाख रुपए का फर्नीचर तहस-नहस हो गया। दीवार के ऊपर पड़ी टीन शेड भी उड़कर रोड पर बिखर गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed