{"_id":"5e5892748ebc3ef3de17b5cd","slug":"weather-update-rain-forecast-next-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरवरी की विदाई पर बिगड़ा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी की विदाई पर बिगड़ा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Fri, 28 Feb 2020 09:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2020 09:39 AM IST
सार
दो मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
गरज चमक, तेज हवाओं संग बरस सकते हैं बादल
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरवरी की विदाई किसानों पर भारी पड़ सकती है। महीने के आखिरी दो दिनों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान जताया है। इसके बाद दो से चार मार्च के बीच भी बारिश की संभावना जताई गई है।
बृहस्पतिवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।
बृहस्पतिवार को दिन में पारा इस सीजन में सबसे ज्यादा रहा है जो 30 डिग्री के नजदीक पहुंच गया। सुबह अब तक गुलाबी सर्दी का एहसास था, लेकिन बृहस्पतिवार को सामान्य से ज्यादा तापमान होने के कारण गरम कपड़े पूरी तरह से हट गए और उनकी जगह शर्ट में लोग दिन में नजर आए।

Trending Videos
अगले दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। फरवरी के आखिरी दो दिनों में मौसम का मिजाज किसानों को परेशान कर सकता है। तेज हवाओं के कारण गेहूं और सरसों की फसल खेतों में बिछ जाने की आशंका मंडरा रही है।