फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather update maximum temperature in agra crosses 45 degree

Agra Weather: ताजनगरी में गर्मी से राहत के आसार नहीं, अगले तीन दिन लू के थपेड़े करेंगे परेशान

Mon, 06 Jun 2022 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 10:37 AM IST
सार

ताजनगरी में गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
weather update maximum temperature in agra crosses 45 degree
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऊपर से लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। सोमवार की सुबह सात से ही तेज धूप खिल गई। रविवार को भी तेज धूप से लोग बेहाल रहे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जून के पहले पांच दिन साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन


रविवार को आगरा में दिन में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहने के आसार हैं। साथ ही लू का अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू हो गई लू 

सोमवार की सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे से ही लू के थपेड़े शुरू हो गए। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। कूलर से भी ठंडी हवा नहीं आ रही है। ताजमहल और आगरा किले में आए पर्यटक भी गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक लू के थपेड़े चलते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिन         - जून 2021    -           जून 2022
एक जून  -  43.4 डिग्री सेल्सियस -   44.2 डिग्री सेल्सियस
दो जून    - 39.0 डिग्री सेल्सियस   - 45.5 डिग्री सेल्सियस
तीन जून -  41.2 डिग्री सेल्सियस -   44.2 डिग्री सेल्सियस
चार जून  -  41.4 डिग्री सेल्सियस  -  45.7 डिग्री सेल्सियस
पांच जून  -  41.2 डिग्री सेल्सियस  -  45.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed