{"_id":"68523f5b9303efc7a10f325c","slug":"weather-turned-bad-hyderabad-flight-made-an-emergency-landing-reached-agra-three-hours-late-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मौसम हुआ खराब, हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; तीन घंटे देरी से पहुंची आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मौसम हुआ खराब, हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; तीन घंटे देरी से पहुंची आगरा
Wed, 18 Jun 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:53 AM IST
सार
खराब मौसम से हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। ये फ्लाइट भोपाल में उतारी गई, जिसकी वजह से तीन घंटे देरी से आगरा एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तेज आंधी और बारिश के कारण खराब हुए मौसम में हैदराबाद से आगरा आ रही इंडिगो की फ्लाइट को भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा। मौसम ठीक होने पर उड़ान भरी और 3 घंटे की देरी से यह फ्लाइट शाम 7 बजे आगरा पहुंची। आगरा से यह 7:30 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो सकी। इसी तरह अहमदाबाद फ्लाइट भी खराब मौसम के कारण ढाई घंटे देरी से खेरिया एयरपोर्ट से उड़ान भर सकी।
विज्ञापन
खेरिया एयरपोर्ट से चार फ्लाइट संचालित हो रही हैं। इसमें मंगलवार को हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और बंगलूरू की उड़ानें थीं। बंगलूरू और मुंबई की फ्लाइट समय पर रवाना हुई। इंडिगो का 180 सीटर बोइंग विमान हैदराबाद-आगरा के बीच खराब मौसम में फंस गया, जिसे भोपाल में उतारा गया। इस विमान को शाम 4:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट को खराब मौसम के चलते ढाई घंटे तक उड़ान नहीं भरने दी गई। यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। शाम को जब यात्री नाराज हुए तो ढाई घंटे की देरी से शाम 6:30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना किया जा सका। यह फ्लाइट आगरा 3:35 बजे ही आ गई, जिसे 3:55 बजे अहमदाबाद जाना था। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि खराब मौसम के चलते हैदराबाद और अहमदाबाद फ्लाइट प्रभावित हुई है। हैदराबाद फ्लाइट 3 घंटे की देरी से आगरा पहुंची और अहमदाबाद फ्लाइट ढाई घंटे की देरी से रवाना हुई।