{"_id":"61c16778dca3a87f272ba1f4","slug":"weather-today-mercury-dropped-due-to-cold-wave-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में शीतलहर का प्रकोप: धूप में गरमाहट, घर में छूट रही कंपकंपी, ताजमहल में ठिठुरे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में शीतलहर का प्रकोप: धूप में गरमाहट, घर में छूट रही कंपकंपी, ताजमहल में ठिठुरे पर्यटक
Tue, 21 Dec 2021 11:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:04 AM IST
सार
आगरा में सर्द हवा तीर सी चुभ रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालांकि धूप खिलने से थोड़ी राहत है।
विज्ञापन
ताजमहल में ठिठुरे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से मैदानों की ओर चल रही सर्द हवा ने ताजनगरी के लोगों को बेहाल कर दिया। धूप गरमाहट दे रही है, लेकिन घर के अंदर आते ही कंपकंपी छूटने लगती है। सोमवार को दिन और रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह से धूप खिली है, लेकिन शीतलहर से तापमान में गिरावट के बाद गलन और ठिठुरन लोग बेहाल हैं। बेहद सर्द हवा तीर की तरह चुभ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सर्द हवा के चलने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे है। दोपहर में आर्द्रता 83 फीसदी तक रही। सुबह हाईवे और ग्रामीण अंचलों में घना कोहरा छाया रहा, जिसमें दृश्यता 200 मीटर से कम दर्ज की गई।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान सात डिग्री
मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंचा गया। सर्द हवा के कारण लोग ठंड में ठिठुरते दिखे। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद धूप से थोड़ी राहत मिली।मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है, वहीं सुबह 9 बजे के बाद धूप खिलने लगेगी। दिन और रात में पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री नीचे रह सकता है। सर्द हवा का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
बीते वर्ष से ज्यादा रही सर्दी
वर्ष 2020 में 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि इस वर्ष 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।