{"_id":"60b677a48ebc3e2027170134","slug":"weather-today-agra-maximum-temperature-to-cross-43-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से लोग हुए बेहाल
Wed, 02 Jun 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:26 AM IST
सार
जून की पहली तारीख आगरा को गर्मी के लिहाज से नंबर एक बना गई। मंगलवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। झांसी दूसरे और बांदा तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंगलवार को पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन भर आसमान से अंगारे बरसते रहे और शाम को भी सूर्यास्त के बाद तपिश बरकरार रही। उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी हो सकती है, लेकिन उमस परेशान करती रहेगी।
मंगलवार की सुबह 3 से 4 बजे के बीच तेज रफ्तार आंधी आई। 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चली आंधी के बाद लोगों को सुबह राहत की उम्मीद थी, लेकिन हुआ एकदम उलट। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन हो गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म आगरा रहा, जहां पारा 43.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से ज्यादा है। न्यूनतम तापमान आंधी के कारण 23 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर तेज धूप और उमस बनी रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी हो सकती है। दिन में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम को बादल राहत दे सकते हैं। पड़ोसी जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 43.4 23
झांसी 41 26.6
बांदा 40.2 24
हमीरपुर 38.2 26.2