फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather Of Mainpuri

मैनपुरी में दूसरे दिन भी नहीं निकला सूरज, छह डिग्री रहा तापमान

Mon, 25 Jan 2021 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
weather Of Mainpuri
शहर में कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। दिन भर लोग सर्द हवाओं और गलन से ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान में जहां चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई तो वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस गिरकर छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सोमवार को लोगों को मौसम में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। दिन में भी सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 17 सेल्सियस रहा। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी दिन में धूप नहीं निकली। इसके कारण सर्दी अधिक रही। शाम को भी गलन ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी दो दिन तक सर्दी और सताएगी। इसके बाद राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed