{"_id":"5a4f0c5d4f1c1b4d198b4f9f","slug":"weather-in-agra-like-shimla-and-nainital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मिल रहा शिमला और नैनीताल का मजा, इतनी ठंडी है ताजनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मिल रहा शिमला और नैनीताल का मजा, इतनी ठंडी है ताजनगरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
अागरा में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, लेकिन पहाड़ों से ज्यादा मैदान सर्द हैं। गुरुवार को आगरा पहाड़ी इलाकों नैनीताल और धर्मशाला से भी ज्यादा ठंडा रहा। हालांकि शुक्रवार को धूप ने राहत दी।
आगरा में मौसम का मिजाज पहाड़ी शहरों शिमला, टिहरी, गंगटोक की तरह रहा। उत्तर प्रदेश के शहरों में आगरा दूसरा सबसे सर्द शहर रहा, जबकि पहला स्थान मुजफ्फरनगर का रहा, जहां पारा 3.4 डिग्री पर आ गया।
गुरुवार का आगाज बेहद घने कोहरे से हुआ। सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई। बेहद घना कोहरा सुबह 11.30 बजे तक छाया रहा। इसके बाद धूप निकलने पर दृश्यता में बढ़ोतरी हुई। शाम को कोहरा फिर शुरू हो गया और रात में दृश्यता फिर से शून्य पहुंच गई।

Trending Videos
अागरा में ठंड
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण चल रही बर्फीली हवाओं से आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 15 डिग्री दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 3.9 डिग्री रहा। दोपहर में धूप गुनगुनी रही, लेकिन सर्द हवाएं चुभती रहीं। गलन और ठिठुरन के कारण लोग घर की छतों और पार्क में धूप सेंकते नजर आए।
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 3.9 डिग्री रहा। दोपहर में धूप गुनगुनी रही, लेकिन सर्द हवाएं चुभती रहीं। गलन और ठिठुरन के कारण लोग घर की छतों और पार्क में धूप सेंकते नजर आए।
3 दिन कांटे सी चुभेंगी हवाएं
टूरिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बर्फीली हवाएं शूल सी चुभेंगी। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं। सुबह और रात को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जबकि दक्षिणी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में पाला पड़ सकता है। तीन दिन सर्दी का सितम झेलना पड़ सकता है।
ये रहा तापमान
शहर तापमान
मुजफ्फरनगर 3.4
आगरा 3.9
मेरठ 4.2
झांसी 4.5
बहराइच 5.4
सुल्तानपुर 6
अलीगढ़ 6.6
फुर्सतगंज 6.8
मुरादाबाद 6.8
कानपुर 6.8
मुजफ्फरनगर 3.4
आगरा 3.9
मेरठ 4.2
झांसी 4.5
बहराइच 5.4
सुल्तानपुर 6
अलीगढ़ 6.6
फुर्सतगंज 6.8
मुरादाबाद 6.8
कानपुर 6.8