फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Update Today in Agra News: Minimum Temperature In Agra Drops

Weather Today: पांच साल में सबसे ठंडा रहा नवंबर का आगाज, ताजनगरी में पारा 14 डिग्री पर

Tue, 03 Nov 2020 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Agra News: Minimum Temperature In Agra Drops
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में बीते पांच साल में नवंबर का आगाज इस बार सबसे सर्द रहा। सुबह धुंध छाई रहने के साथ दिन और रात में तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे है। 2016 में भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इस बार दिन में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है। बीते वर्षों के दो नवंबर से तुलना करें तो पिछले साल से ही रात में पारा पांच डिग्री तक कम हो गया है, वहीं दिन में तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह धुंध से भरी रही। नेशनल हाइवे और यमुना किनारा रोड पर धुंध छाई रही। सुबह 10 बजे तक दृश्यता कम रही, लेकिन उसके बाद जैसे-जैसे धूप तेज होती गई, वैसे-वैसे तापमान बढ़ने क साथ दृश्यता में इजाफा होता गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
विज्ञापन



मंगलवार को भी यही हाल रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह धुंध छाई रहेगी और दिन में भी दृश्यता कम रह सकती है। सुबह और शाम को स्मॉग के छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 नवंबर   अधिकतम    न्यूनतम
2020    30.3 डिग्री    14.0 डिग्री
2019    33.6 डिग्री    19.0 डिग्री
2018    33.2 डिग्री    16.0 डिग्री
2017    34.2 डिग्री    19.8 डिग्री
2016    31.5 डिग्री    14.2 डिग्री

सर्दी बढ़ी, सुबह के समय स्मारकों पर सैलानी घटे

स्मारकों पर सर्दी और धुंध का असर नजर आने लगा है। सुबह धुंध छाए रहने के कारण ताजमहल समेत स्मारकों पर सैलानियों की संख्या कम रहती है, वहीं दोपहर में 12 बजे के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दरअसल, कोरोना के कारण कुछ ट्रेन ही चल रही हैं, जिससे ज्यादातर लोग अपनी कारों से ही सफर कर रहे हैं। 

वे एक्सप्रेसवे के जरिए सुबह 10 बजे के बाद ही आगरा आ रहे हैं। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद ही ताजमहल पर टिकटें ज्यादा बिक रही हैं। सुबह की शिफ्ट में टिकटें पूरी 2500 नहीं बिक रहीं, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद के स्लॉट की टिकटें दोपहर दो बजे तक ही खत्म हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed