{"_id":"603d3ceb3a9ecb435e231b5a","slug":"weather-forecast-update-today-in-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: आगरा में आज से लुढ़केगा पारा, अगले दो दिनों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: आगरा में आज से लुढ़केगा पारा, अगले दो दिनों में बारिश के आसार
Tue, 02 Mar 2021 12:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पूरी फरवरी गर्मी से परेशान हुए लोगों के लिए मार्च का पहला सप्ताह राहत लेकर आने वाला है। सोमवार को दिन में पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस बेशक ज्यादा रहा, लेकिन मंगलवार की सुबह तापमान कम हो सकता है।
विज्ञापन
दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट इन दो दिनों में दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की दस्तक के कारण बुधवार शाम से बादल छाने शुरू हो जाएंगे और चार मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
सोमवार को सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा तापमान
सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। फरवरी में पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिसमें कमी आई। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तेज धूप रही, जबकि सुबह हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम विज्ञानी एके मिश्रा के मुताबिक मंगलवार सुबह से ही तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। ग्वालियर के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो आगे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी 3 मार्च को दस्तक दे देगा, इससे बुधवार शाम को बादल डेरा जमा लेंगे।
संबंधित खबर- आगरा: 123 साल में पहली बार फरवरी में पारा 34.8 तक पहुंचा, पूरे महीने सामान्य से ज्यादा रहा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान में कमी के आसार हैं। आज सुबह से ही तापमान में कमी होना शुरू हो जाएगी जो चार मार्च तक चलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादलों के छाने और बारिश के आसार बन रहे हैं। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाओं के बीच बारिश हो सकती है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।