फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Update Today In agra fog cold news

Weather Today: आगरा में अभी ठंड से राहत नहीं, कोहरा भी सताएगा; मौसम में बदलाव के संकेत

Tue, 02 Jan 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 12:03 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। नव वर्ष के पहले दिन अधिकतम तापमान 16, सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। दो दिन कड़ाके की सर्दी के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। 
 

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today In agra fog cold news
कोहरा।

विस्तार

आगरा में नए साल का पहला दिन ठंड और ठिठुरन भरा रहा। अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोग ठिठुरते नजर आए। सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। राहत पाने के लिए लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार सर्दी अपने तेवर बदलती रहेगी। दो दिन कड़ाके की सर्दी के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
विज्ञापन


साल 2023 में 25 दिसंबर के बाद ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह घना कोहरा पड़ने की संभावना है। सोमवार को सर्द हवा और गलन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 16.4
न्यूनतम तापमान- 8.2
सूर्योदय- 7:09
सूर्यास्त- 5:36
एक्यूआई- 85
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed