फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast Of June Month Hot Wind And Rain

झुलसाते लू के थपेड़े और आसमान से बरसती आग से मिली राहत, ऐसा है जून का आगाज

Wed, 10 Jun 2020 12:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jun 2020 12:36 PM IST
सार

पांच सालों से जून के पहले सप्ताह में पारा 47 डिग्री को पार करने लगता था
 

विज्ञापन
Weather Forecast Of June Month Hot Wind And Rain
आगरा में हुई बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लू के झुलसाते हुए थपेड़े और आसमान से बरसती हुई आग जून के पहले सप्ताह की पहचान रही है, लेकिन यह पहला मौका है जब जून के महीने में नवंबर सा एहसास होता रहा। जून के पहले सप्ताह के सभी दिन ठंडे रहे। सभी दिन पारा 40 डिग्री से नीचे रहा है, जबकि बीते पांच सालों में जून के पहले सप्ताह में पारा 47 डिग्री को पार करने लगता था।  
विज्ञापन

 
मई के पूरे महीने 15 दिन राहत भरे रहे। छह दिनों को छोड़कर पूरा मई गर्म नहीं रहा। मई की तर्ज पर ही जून के पहले सप्ताह का मौसम रहा है, जिसमें तापमान 36 डिग्री तक बना रहा।
विज्ञापन


बारिश और बादलों के कारण पूरे सप्ताह पारा 40 डिग्री से नीचे ही रहा जबकि पिछले साल पूरे सप्ताह 4 दिन तापमान 45 डिग्री के पार रहा था। पिछले साल से ही तुलना करें तो नौ डिग्री तक औसत तापमान कम रहा है, जबकि इस बार दिन के तापमान में अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1994 में सबसे गर्म महीने का रिकॉर्ड
जून के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी अभी तक 1994 में पड़ी है, जब एक जून को तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। 2016 में 4 जून को तापमान 47.2 डिग्री पर पहुंचा था।   

आम भक्तों के लिए खुला द्वारकाधीश मंदिर, सामाजिक दूरी से किए दर्शन, देखें तस्वीरें

लॉकडाउन का भी असर
लॉकडाउन में पर्यावरण को गर्म करने वाले तत्वों की कमी हुई और साथ ही साथ दो समुद्री तूफानों के कारण मौसम पर प्रभाव पड़ा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण भी मौसम बार-बार बदला है, जिसका असर जून के पहले सप्ताह के मौसम पर नजर आ रहा है। -एके शुक्ला, पर्यावरण विज्ञानी  

9वें दिन 40 के पार हुआ पारा

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। जून में यह पहला मौका है जब दिन का तापमान 40 डिग्री को पार कर पाया है। यह भी सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रही। शाम को भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को भी तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन गुरुवार को बादलों की लुकाछिपी होगी और तापमान में कमी के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं।

ऐसा दहकता रहा है जून का महीना
 
साल 1 जून 2जून 3जून 4जून 5जून 6जून 7जून
2016 42.4 44.6 45.6 47.2 45.8 43.5 44.5
2017 33.1 40.7 40.7 45 45.4 43.3 36.6
2018 42.1 39 40.6 42  41.3 40.8 41.5
2019 45.7 45.6 41.8 43 45.5 46.2 43.8
2020 36 36.8 39 31.5 35 37.7 38.1
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed