{"_id":"5eca107e8ebc3e906700bca3","slug":"weather-forecast-for-next-five-days-of-may-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रहे 'अंगारे', आने वाले पांच दिन तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रहे 'अंगारे', आने वाले पांच दिन तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Sun, 24 May 2020 11:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 24 May 2020 11:44 AM IST
सार
- दिन में तापमान 46.1 डिग्री तक पहुंचा
- 27 मई तक गर्मी करेगी परेशान
विज्ञापन
गर्मी का सितम
- फोटो : Social Media
विस्तार
ताजनगरी में सुबह नौ बजे से चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार को आगरा और झांसी में आसमान से अंगारे बरसे। दोनों जिले प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे, जहां दिन में तापमान 46.1 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। लू के थपेड़ों के कारण न केवल दिन, बल्कि रात भी सुलगती रही। शाम को भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी पांच दिन तक लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।
लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं, लेकिन कोरोना ड्यूटी पर और जरूरी काम से जो लोग दोपहर में घरों से निकले, उनका गर्मी से हाल बेहाल हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा और झांसी को छोड़कर अन्य शहरों में तापमान 44 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया।
पड़ोसी जिले अलीगढ़ और बुंदेलखंड के बांदा में पारा 44 डिग्री के पार रहा। घरों की छतों पर रखी टंकियों में दिनभर पानी खौलता हुआ महसूस हुआ। बोदला-सिकंदरा रोड, मारुति एस्टेट और अवधपुरी की ओर शाम करीब सात बजे बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी से तप रहे लोगों को राहत नहीं मिल पाई।

Trending Videos
27 मई तक गर्मी करेगी परेशान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 27 मई तक दिन में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गर्मी से फिलहाल पांच दिन तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
गर्मी का ये हाल रहा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 27 मई तक दिन में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गर्मी से फिलहाल पांच दिन तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
गर्मी का ये हाल रहा
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| आगरा | 46.1 | 25.8 |
| झांसी | 46.1 | 24.3 |
| बांदा | 44.8 | 23.8 |
| अलीगढ़ | 44.2 | 26.6 |
| मेरठ | 41.6 | 24.3 |