फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Forecast For Next Five Days Of May Month

आसमान से बरस रहे 'अंगारे', आने वाले पांच दिन तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Sun, 24 May 2020 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 May 2020 11:44 AM IST
सार

  • दिन में तापमान 46.1 डिग्री तक पहुंचा
  • 27 मई तक गर्मी करेगी परेशान

विज्ञापन
Weather Forecast For Next Five Days Of May Month
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media

विस्तार

ताजनगरी में सुबह नौ बजे से चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार को आगरा और झांसी में आसमान से अंगारे बरसे। दोनों जिले प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे, जहां दिन में तापमान 46.1 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। लू के थपेड़ों के कारण न केवल दिन, बल्कि रात भी सुलगती रही। शाम को भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी पांच दिन तक लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं, लेकिन कोरोना ड्यूटी पर और जरूरी काम से जो लोग दोपहर में घरों से निकले, उनका गर्मी से हाल बेहाल हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा और झांसी को छोड़कर अन्य शहरों में तापमान 44 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पड़ोसी जिले अलीगढ़ और बुंदेलखंड के बांदा में पारा 44 डिग्री के पार रहा। घरों की छतों पर रखी टंकियों में दिनभर पानी खौलता हुआ महसूस हुआ। बोदला-सिकंदरा रोड, मारुति एस्टेट और अवधपुरी की ओर शाम करीब सात बजे बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी से तप रहे लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

27 मई तक गर्मी करेगी परेशान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 27 मई तक दिन में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गर्मी से फिलहाल पांच दिन तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है।   

गर्मी का ये हाल रहा
शहर  अधिकतम न्यूनतम
आगरा  46.1  25.8 
झांसी  46.1 24.3 
बांदा 44.8 23.8
अलीगढ़ 44.2 26.6 
मेरठ  41.6 24.3
       
    
       
         
        
    


    

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed