{"_id":"68099025a936af1a20007beb","slug":"bjp-leader-relative-of-former-energy-minister-murdered-in-mathura-shot-by-bike-riders-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार भाजपा नेता की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली; हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार भाजपा नेता की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली; हमलावरों की तलाश जारी
Thu, 24 Apr 2025 06:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:43 AM IST
सार
मथुरा में नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही ही एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी से हमलावरों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। जानकारी मिलने के बाद एसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मोक्षधाम के निकट हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक हेमेंद्र गर्ग किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मसानी तेरे के पास मोक्ष धाम के निकट दो बाइको पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। हेमेंद्र के पेट में गोली लगी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
ये भी पढ़ें - UP: ससुराल पहुंचे दामाद ने की ऐसी हरकत, सास-ससुर के उड़े होश...जमाई की तलाश में जुटी पुलिस

मौत से मचा कोहराम
भाजपा नेता हेमेंद्र गर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। ये खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी श्लोक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान सीसीटीवी भी खंगाले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।