फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather, cold, wind, sunlight, kasganj

धूप से भी नहीं पिघली ठंड, पारा रहा दो डिग्री तक

Tue, 31 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
weather, cold, wind, sunlight, kasganj
गंगा के कछला घाट पर कड़ाके की ठंड श्रद्धालु कम पहुंच रहे हैं। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। वातावरण में खिली धूप भी ठंड को नहीं पिघला सकी। न्यूनतम पारा लुढ़क कर 2 डिग्री सेल्सियस तक रह गया। जिससे अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन भर चले शीतल हवा के झोके दो पहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने रहे। वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

ठंड लगातार लोगों पर अपना सितम ढा रही है। सुबह के समय आसमान बादलों से घिरा रहा, जिससे पारा लुढ़क कर मात्र 2 डिग्री सेल्सियस रह गया। ठंड के चलते सुबह के समय सड़कें सूनी पड़ी रहीं। सुबह 11 बजे के बाद बादल छंटना शुरू हुए तो सूर्य देव ने अपने दर्शन देना शुरू कर दिए। इसके बाद धीरे धीरे आसमान साफ हो गया तो खिली धूप निकल आई। धूप निकलती देख ठंड से परेशान लोगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

धूप सेकने के लिए वे अपने घरों की छतों पर चढ़ गए, लेकिन तेज हवा के झोके चलने से उनको धूप में भी अधिक राहत नहीं मिली। ठंडी हवा के चलते अधिकतम पारे में भी अधिक सुधार नहीं हुआ। अधिकतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। सांय होने के साथ ही मौसम में फिर से ठंड बढ़ गई। पारा फिर से नीचे आने लगा। जिससे बाजार की चहल पहल प्रभावित होने लगी। लोग जल्द ही अपने घरीं को वापस लौटने लगे। दिन भरी चली हवा ने दो पहिया वाहन चालकों को मुसीबत में डाले रखा। उनको हवा के झोकों के चलते वाहन चलाने में दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 दिसबंर तक बंद हुए इंटर तक के विद्यालय
ठंड के मौसम को देखते हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश पर इंटर तक के सभी स्कूलों में 4 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड, कस्तूरबा विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि सभी में अवकाश घोषित किया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने बताया कि इस अवधिं में होने वाली बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। शिक्षक व कर्मी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed