फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   we promte religion on village

गांव-गांव करेंगे धर्म का प्रचार

Mon, 01 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
we promte religion on village
ध्‍ाम्‍म चेतना यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 धम्म चेतना यात्रा के स्वागत समारोह में बौद्ध भिक्षुओं ने डा. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को धर्मसापेक्ष, पंथ निरपेक्ष, लोक कल्याणकारी सुशासन स्थापित करने पर जोर दिया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने बौद्ध भिक्षुओं का अभिनंदन करते हुए सियासी निशाने साधे।
विज्ञापन

दूसरे दिन के पड़ाव के दौरान कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बौद्ध भिक्षुओं का अभिनंदन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यात्रा का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता संतों की रक्षा करेेंगे। वे भिक्षुओं पर हमलावर करने वालों को सबक सिखाएंगे। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि खुद को देवी बताने वाली मायावती के शासन में दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य भदंत डा. धम्म वीरियो महास्थाविर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर गांव-गांव में धर्म का प्रचार करने निकले हैं। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे धर्म के रास्ते पर चलकर देश का विकास कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, विधायकगण जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, सांसद चौधरी बाबूलाल, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मंत्री विनोद शुक्ला, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, हरद्वार दुबे, विजय दत्त पालीवाल, रामप्रताप सिंह चौहान,  आदि मौजूद थे। संचालन ब्रजक्षेत्र महामंत्री अनिल चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed