फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   We learn truth-non-violence from Gandhi and simplicity from Shastri.

Agra News: गांधी से सत्य-अहिंसा और शास्त्री से सादगी की मिलती है सीख

Wed, 02 Oct 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Oct 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
We learn truth-non-violence from Gandhi and simplicity from Shastri.
गांधी से सत्य-अहिंसा और शास्त्री से सादगी की मिलती है सीख
विज्ञापन

जयंती पर प्रशासनिक कार्यालयों पर फहरा तिरंगा, गोष्ठियों का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला प्रशासन ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में आयोजित गोष्ठी में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य-अहिंसा का संदेश दिया तो लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी से कर्तव्य पालन का पाठ पढ़ाया।
सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व्यक्ति ही नहीं विचारधारा थे। एडीएम रामजी मिश्र, राजस्व अधिकारी ध्रुव शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों पर भी ध्वजाराेहण किया गया। बीएसए कार्यालय पर बीएसए दीपिका गुप्ता, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस सतीश कुमार, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता, नगर पालिका में चेयरमैन संगीता गुप्ता ने ध्वजारोहण के साथ बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर कार्य करने वाले हुए सम्मानित
कलेक्ट्रेट पर स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता जनपद स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान बेहतर कार्य करने वाले प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों, खंड प्रेरकों, सफाई मित्रों, सफाई कर्मी को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने स्वच्छता ही सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम प्रधान अनामिका, लक्ष्मी, देवेंद्र कुमार, संत प्रकाश, देवेश कुमार, अभिषेक तिवारी, शशिप्रभा, अवधेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज प्रभाकर, भवानी शंकर, पंचायत सचिव कामना यादव का सम्मान किया। वहीं सुखबीर, एकता राजपूत, राजेश यादव, प्रशांत कुमार, पंकज कुमार, पंचायत सहायक शिवानी, मंजू, विकास कुमार, सफाई मित्र साहब सिंह, सफाई कर्मी अजीत सिंह, चक्रपाल, जितेंद्र कुमार, रामनिवास, विनय कुमार, बृजेश कुमार, जिला कंसलटेंट राजकुमार, खंड प्रेरक दिलीप कुमार, अमरदीप को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed