फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterworks operations halted due to transformer burnout; 4.5 lakh people affected.

Agra News: ट्रांसफार्मर फुंकने से वाटरवर्क्स ठप, साढ़े चार लाख लोग परेशान

Fri, 12 Jun 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Waterworks operations halted due to transformer burnout; 4.5 lakh people affected.
आगरा। जीवनीमंडी वाटरवर्क्स में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बृहस्पतिवार शाम को आधे शहर की जलापूर्ति ठप हो गई। वाटरवर्क्स से जोनल पंपिंग स्टेशनों को पानी नहीं भेजा जा सका, जिससे साढ़े चार लाख लोग पानी के लिए परेशान हुए। ताजगंज, बालूगंज, मधु नगर, एमईएस, छीपीटोला, बल्केश्वर, ट्रांसयमुना, कमला नगर, गांधी नगर, विजय नगर, फाउंड्री नगर क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो पाई। देर रात नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जलकल अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह से जलापूर्ति होने लगेगी। जीवनीमंडी वाटरवर्क्स में दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस वजह से जीवनीमंडी वाटरवर्क्स में शोधन की प्रक्रिया रुक गई। इसी के साथ पंपिंग भी नहीं हो सकी। इस वजह से आधे शहर में जलापूर्ति नहीं हो पाई। लोग पानी को तरसते रहे। जलकल विभाग के अधिकारियों ने फाॅल्ट की जानकारी दी तो टोरंट पावर की टीम ने ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू कर दिया। देर रात तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया गया। जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि रात में आपूर्ति चालू होने के बाद जलाशयाें को भरने का काम किया जा रहा है। सुबह जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन



पाइपलाइन टूटने से जलापूर्ति रुकी
बृहस्पतिवार को फाउंड्री नगर गोकुल नगर मोड़ पर सी-70 सीमेंट गोदाम के सामने नगर निगम की जेसीबी मशीन ने नाला सफाई के दौरान पानी की पाइपलाइन तोड़ दी। इससे फाउंड्री नगर, गोकुल नगर, यमुना विहार, शांति नगर के साथ आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति ठप हो गई। चार बस्तियों की आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो गए और शाम को सबमर्सिबल पंप तक दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन



अप्रैल में शुरू होगा पोइया का नया वाटरवर्क्स
यमुनापार के चार लाख लोगों की पानी की समस्या अगले साल अप्रैल में दूर हो जाएगी। बृहस्पतिवार को एत्मादपुर क्षेत्र के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ पोइया में निर्माणाधीन वाटरवर्क्स का निरीक्षण किया। यहां 60 फीसदी काम हो चुका है। इनटेक वेल के साथ यहां नदी से आने वाला रास्ता बना दिया गया है। जलाशय का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया 413 करोड़ रुपये की लागत से नगला आशा के पास पोइया में यमुना नदी के किनारे यह वाटरवर्क्स बनाया जा रहा है। नौ नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे, वहीं दो जलाशय भी होंगे। करीब 55 एमएलडी क्षमता वाले वाटरवर्क्स से यमुनापार के क्षेत्रों के चार लाख लोगों तक पानी पहुंचेगा। अभी जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से रामबाग, ट्रांसयमुना और इसके पास के क्षेत्रों में ही पानी पहुंच पाता है। नया वाटरवर्क्स बनने से टेढ़ी बगिया क्षेत्र की ओर के इलाकों तक पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed