फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging in the city due to two hours of rain

Agra News: दो घंटे की बारिश से शहर में हुआ जलभराव

Fri, 02 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to two hours of rain
अमांपुर में सुबह के समय हुई बारिश के दौरान बाजार में पसरा सन्नाटा।
कासगंज। दो घंटे की बारिश एवं तेज हवा ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। वहीं, पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आम राहगीर से लेकर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। बाजारों में दुकानों के आगे पानी भरने से ग्राहकों के साथ दुकानदार भी परेशान रहे। बृहस्पतिवार को देर रात से मौसम बदल गया। बादल घिरे रहे हालांकि शुक्रवार को सुबह 8 बजे से बारिश शुरू हुई। दो घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला चला। इस दौरान सुबह के समय न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरकर 24 डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी तेज हवा ने गर्मी से जूझ रहे लोगोंं को थोड़ा सुकून दिया। सुबह करीब 10 बजे तक बारिश होती रही। इससे एटा रोड पर नदरई स्थित अंडरपास में जलभराव होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई। उन्हें आने-जाने में परेशानी हुई। चालक पानी से होकर वाहन निकालने को मजबूर हुए। स्कूल जाने वाले छात्रों को रेल लाइन पार करके दूसरी ओर जाना पड़ा। काफी देर बाद पानी की निकासी हो सकी। इसके बाद ही राहगीरों को राहत मिली। वहीं, सोरों गेट पर भाजपा कार्यालय के बाहर फोर लेने मार्ग पर भी जलभराव हो गया। काफी देर तक पानी भरा रहा। इससे आसपास के दुकानदारों के साथ यहां आने वाले ग्राहक भी परेशान रहे। बारिश बंद होने के बाद मौसम खुला और धूप निकल आई। धूप हल्की रहने से अधिकतम पारा 32 डिग्री तक ही पहुंचा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से सड़कें रहीं वीरान : अमांपुर कस्बा में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला इसके बाद सुबह को तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इससे पारा गिर गया। इससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। बारिश के दौरान सड़कें वीरान हो गई। लोग घरों में कैद हो गए। विद्युत आपूर्ति पर भी असर देखा गया।
विज्ञापन

दो दिन और बारिश, आंधी का अलर्ट: मौसम विभाग ने दो दिन के लिए और बारिश आंधी का अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को भी आंधी व बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article