{"_id":"60f881178ebc3e394973b145","slug":"waterlogging-due-to-negligence-in-52-places-in-drains-agra-news-agr50075352","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों का प्रवाह किया अवरूद्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों का प्रवाह किया अवरूद्व
विज्ञापन
लंगड़े की चौकी स्थित नाले में पड़ी पानी की पाइप लाइन
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर के नालों में 52 जगह लापरवाही की ऐसी बाधा खड़ी की गई है, जिससे शहर की गलियां, सड़कें मानसून में पानी में डूब रही हैं। नालों के अंदर से पानी की पाइप लाइन, सीवर लाइन के पाइप, बिजली की केबलें, जंक्शन बाक्स लगाए गए हैं, जिनमें पानी तेज होने पर कचरा फंसकर प्रवाह रोक रहा है।
नगर निगम ने जलकल विभाग से पानी की पाइप लाइन शिफ्ट करने और टोरंट पावर से बिजली की केबलें हटाकर ऊपर करने के निर्देश दिए हैं। मेयर के मुताबिक टोरंट पावर की रामबाग, आवास विकास, यमुनापार समेत कई जगहों पर केबलों से नाले का प्रवाह रुका है और इससे जलभराव के साथ किसी दिन फॉल्ट से बड़ा हादसा होने की आशंका है।
जलकल विभाग की 28 इंच पानी की पाइप लाइन लंगड़े की चौकी से होकर निकली है। यहां नाले के अंदर से पाइप लाइन निकली है, जिस कारण पाइप लाइन लीकेज पर गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है वहीं, मानसून में पानी का बहाव तेज होने पर यह पानी पाइप लाइन से टकराकर रुकता है। किसी बांध की तरह पानी पीछे भरकर पाइप लाइन के ऊपर से निकलता है। दो फुट तक जलभराव के बाद यह पानी आगे निकल पाता है। इसी तरह आवास विकास कॉलोनी में 22 जगह ऐसी हैं, जहां पर पाइप लाइन शिफ्ट करने की जरूरत है। इसका प्रोजेक्ट बनाकर जलकल महाप्रबंधक को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले ही स्मार्ट सिटी ने फतेहाबाद रोड पर गोबर चौकी पर नाले के अंदर से पानी की पाइप लाइन बिछा दी, जिसके लिए राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने लोगों की शिकायत पर इसे हटवाया। नाले के शुरू हो जाने पर पानी इसके पार निकल नहीं पाता। दो फुट व्यास के पाइप के ऊपर से पानी निकलता, इससे नाले में हमेशा दो फुट तक पानी भरा रहता। इसी तरह से नाले के बीचोबीच से पानी और बिजली की लाइनें निकली हैं। टोरंट पावर की मोटी केबलें नाले के अंदर से निकली है जो पानी रोक रही हैं।
नालों से होकर निकल रही पानी की लाइनों की शिफ्टिंग के लिए जलकल महाप्रबंधक को पूरी योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। आवास विकास मेें यह काम शुरू होगा। टोरंट पावर से कहा गया है कि वह नालों से होकर निकल रही बिजली की केबलें हटाए। इससे पानी का प्रवाह रुकता है। सारा कचरा उन्हीं केबल, पाइपों में फंसता है, जिससे पीछे जलभराव शुरू होता है। - नवीन जैन, मेयर