फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging caused by breaking of Nagar Panchayat drain

Agra News: नगर पंचायत का नाला तोड़ने से हुआ जलभराव

Thu, 04 Jul 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging caused by breaking of Nagar Panchayat drain
किशनी। एनएच निर्माण के कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने नगर वासियों के विरोध के चलते कच्चा नाला तो एसडीएम ने सामने बैठकर खोद दिया लेकिन नाले में ढलान न होने के चलते बारिश का पानी नही निकल पाया। घरों और दुकानों में पानी भर गया। घर के बाहर हुए जलभराव के चलते लोग घर से बाहर ही नहीं निकल पाए।
विज्ञापन


बुधवार को नगर में हुई बारिश लोगों के लिए परेशानी बन गई। कच्चे नाले में पानी निकलने के लिए पर्याप्त ढलान न होने के चलते बारिश का पानी मुख्य सड़क के साथ ही लोगों के घरों के सामने भर गया। इसके चलते लोग घरों से बाहर नही निकल पाए। कुछ दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया। दुकानदारों ने पानी को बाल्टियों से बाहर निकाला। विजिल चौहान, जीतू गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, दीपेंद्र चौहान, देवेश कुमार, नरेंद्र चौहान ने एसडीएम प्रसून कश्यप से कच्चे नाले का ढलान सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed