फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water

पानी के लिए जेई से हाथापाई, दौड़ाया

Tue, 14 Feb 2017 01:09 AM IST
पानी के लिए जेई से हाथापाई, दौड़ाया
पानी के लिए जेई से हाथापाई, दौड़ाया Updated Tue, 14 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
water
पानी की सप्लाई कम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फाउंड्री नगर स्थित शोभा नगर और भगवती बाग में पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई कम होने पर लोग भड़क गए। जल संस्थान के वाल्व को खुद ही खोलने का प्रयास किया। जेई ने रोका तो उनके साथ हाथापाई की। जेई को गाड़ी से भी खींचने का प्रयास किया। बाद में चौकी पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। 

लोगों का आरोप है जल संस्थान की ओर से फाउंड्री नगर तिराहे पर वाल्व लगाया गया है। इसे कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। एक पार्टी के नेता के इशारे पर ऐसा किया गया है। जब से चुनाव प्रचार शुरू हुआ तब से ही पानी की सप्लाई कम कर दी गई। सोमवार को बड़ी संख्या में दोनों मोहल्ले के लोग जुट गए। उन्होंने वाल्व को खोलने का प्रयास किया। जानकारी पर एक जेई पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वाल्व में खराबी की वजह से पानी की कम सप्लाई हो रही है। जेई ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोग भड़क गए। कुछ लोगों ने जेई के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जेई ने फाउंड्री नगर चौकी पर पहुंचकर पुलिस को दी। यहां पर मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। जेई पर एक पार्टी नेता के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। वहीं जेई का कहना था कि लोग सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ कर रहे थे। पानी कम आने की शिकायत नहीं की गई है। हालांकि जेई ने शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed