फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water will reach homes through every household tap scheme.

Agra News: हर घर नल योजना से घरों तक पहुंचेगा जल

Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Water will reach homes through every household tap scheme.
कासगंज। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत तीर्थ नगरी में हर घर नल योजना से जल पहुंचेगा। इसके लिए सरकार 21 करोड़ 61 लाख रुपये की धनराशि का व्यय कर रही है। यह जिम्मेदारी जल निगम को मिली है। तीर्थनगरी में 43 किलोमीटर की पाइपलाइन डाली जाएगी। चार नए नलकूप और ओवरहेड टैंक बनेंगे। जल निगम ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रारूप तैयार कर लिया है।केंद्र सरकार ने अमृत योजना के तहत सभी निकायों में हर घर नल पहुंचने की योजना बनाई है। इसके तहत तीर्थनगरी सोरों में 21 करोड़ 61 लाख की धनराशि से योजना का विस्तार किया जा रहा है। जल निगम ने पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक के कर स्तरीय निरीक्षण भी किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। जल निगम के एई गौरव कुमार का कहना है कि योजना के तहत तीर्थ नगरी में 43 किलोमीटर की पाइपलाइन का विस्तार होगा। पाइपलाइन मुख्य मार्गो, गली मोहल्ला में बिछाई जाएगी। यहां वाटर सप्लाई के लिए चार नए नलकूप और ओवरहेड टैंक स्थापित होंगे। जिससे तीर्थ नगरी की आबादी को शुद्ध पेयजल मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर घर में नल का संयोजन दिया जाएगा। इसके बदले कोई धनराशि संबंधित उपभोक्ता से नहीं ली जाएगी, संयोजन निशुल्क होगा। पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरी अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार और जल निगम के अधिशासी अभियंता सैयद तारिक अली सहित अन्य अधिकारियों ने योजना को साकार रूप देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed