{"_id":"62cdb9efe22a01202c17a48e","slug":"water-will-not-be-available-in-shahganj-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शाहगंज में दो दिन नहीं मिलेगा पानी, पहले से ही रहें तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शाहगंज में दो दिन नहीं मिलेगा पानी, पहले से ही रहें तैयार
Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
सार
भूमिगत जलाशय और टैंक की सप्लाई के लिए जलनिगम ने मंगलवार से इंटरकनेक्शन का काम शुरू कर दिया गया है, जिसकी वजह से शाहगंज में दो दिन तक पानी का सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बोदला रोड पर मारुति एस्टेट, विनय नगर के भूमिगत जलाशय और टैंक की सप्लाई के लिए जलनिगम ने मंगलवार से इंटरकनेक्शन का काम शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद जलनिगम के इंजीनियरों ने खुदाई शुरू कराई। श्याम नगर मोड़ पर इंटरकनेक्शन के काम के साथ वॉल्व लगाया जाना है। इस काम के कारण मंगलवार से शाहगंज तृतीय जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की जलापूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक इन क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा।
जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि बोदला रोड पर विद्या नगर और विनय नगर में बने भूमिगत जलाशयों के इंटरकनेक्शन का काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इस वजह से बुधवार और बृहस्पतिवार को शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन-3 क्षेत्र से जुड़े केदार नगर, रामस्वरूप कॉलोनी, राम नगर, अशोक विहार आजमपाड़ा, बालाजीपुरम, अलबतिया रोड, अशोक विहार, रामनगर, शंकरगढ़ पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक, इंदिरा कॉलोनी, शाहगंज, शिब्दसाहनी नगर, रेलवे लाइन के पास के इलाके में जलापूर्ति दौरान ठप रहेगी।

जरूरत : डी-वाटरिंग का पानी बाल्टियों में भरकर ले गए लोग
दोपहर में जलनिगम की विश्व बैंक इकाई ने 1100 एमए व्यास की पाइपलाइन के कनेक्शन के लिए राइजिंग मेन में जगह बनाई, यहां से तेज प्रेशर के साथ पानी निकला। यह पानी खोदाई वाले गड्ढे में न भरे, इसलिए टीम ने पाइप लगाकर इसे सड़क पर डाल दिया, जहां यह बर्बाद होता रहा। शाम 4 बजे से लोगों ने बाल्टियां और कैंपर लाकर डी-वाटरिंग से निकले पानी को ही भरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि सुबह पानी कम आया, जिसे स्टोर नहीं कर सके। पानी की जरूरत है और यहां पानी बर्बाद हो रहा है। इस पानी से घर का काम तो चलेगा।
विज्ञापन