फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water was given to the drying plants, there will be no plantation for a month.Water was given to the drying plants, there will be no plantation for a month.

Agra News: सूखते पौधों को दिया पानी, एक माह तक नहीं होगा पौधरोपण

Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Water was given to the drying plants, there will be no plantation for a month.Water was given to the drying plants, there will be no plantation for a month.
हाइवे के गमलो में लगे पौधों की सिंचाई करते निगम कर्मचारी। अमर उजाला
आगरा। भीषण गर्मी में पौधरोपण करने और लगे हुए पौधों के सूखने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने सोमवार से सड़कों पर पानी के टैंकर उतार दिए। सड़कों के किनारे गमलों में और डिवाइडरों पर लगाए गए पौधों को बचाने के लिए एसटीपी के शोधित पानी से सिंचाई कराने का विशेष अभियान शुरू कराया। वहीं एक माह के लिए पौधरोपण का काम रोक दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने आठ टैंकर एसटीपी के शोधित पानी से पौधों की सिंचाई के लिए लगाए हैं, जो सोमवार से हर दिन सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम को सूरज ढलने के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधों की सिंचाई करेंगे। नगर निगम के टैंकरों ने हाईवे के फ्लाईओवर, उनके नीचे, फतेहाबाद रोड, अर्जुन नगर गेट, अजीत नगर गेट, एमजी रोड, ताज रोड, यमुना किनारा रोड और सिकंदरा-बोदला रोड पर पौधों की सिंचाई की।
विज्ञापन

सह प्रभारी उद्यान एवं सहायक लेखाधिकारी विपिन यादव ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण पौधों को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन नगर निगम प्रयास कर रहा है कि गर्मी से पौधे न झुलसें। धांधूपुरा एसटीपी पर शोधित किए गए पानी का उपयोग इसके लिए किया जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए फिलहाल एक माह के लिए नए पौधरोपण पर रोक लगा दी गई है। जून में मानसून की शुरुआत के बाद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed