{"_id":"615f42498ebc3e0ec11fb699","slug":"water-supply-will-not-stop-in-navratri-from-sikandra-water-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: नवरात्र के कारण शटडाउन स्थगित, जारी रहेगी आगरा में पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: नवरात्र के कारण शटडाउन स्थगित, जारी रहेगी आगरा में पानी की आपूर्ति
Fri, 08 Oct 2021 12:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:24 AM IST
सार
अब नवरात्र के बाद होगा बोदला-सिकंदरा रोड पर लाइन की मरम्मत का काम, शुक्रवार और शनिवार को शटडाउ नहीं होगा। लोगों को सामान्य दिनों की तरह पानी की सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
पानी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े आधे शहर के लोगों को अब पानी के लिए दो दिन परेशानी नहीं झेलनी होगी। बोदला-सिकंदरा रोड पर दो जगह मरम्मत के कारण होने वाले शटडाउन को टाल दिया गया है। यह काम अब नवरात्र के बाद कराया जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को शटडाउन नहीं होगा और पानी पहले की तरह से आएगा।
विज्ञापन
जलनिगम की विश्व बैंक इकाई के परियोजना प्रबंधक ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक से 1100 एमएम व्यास की पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन करने के लिए 8 अक्तूबर की सुबह जलापूर्ति के बाद सुबह 10 बजे से लेकर 9 अक्तूबर की रात 10 बजे तक शटडाउन मांगा था। जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने नवरात्र को देखते हुए शटडाउन की अनुमति नहीं दी। सिकंदरा-बोदला रोड पर हेमा पेट्रोल पंप के सामने और बोदला चौराहे से 100 मीटर पहले अग्रवाल ज्वैलर्स के सामने इंटरकनेक्शन किया जाना है। जलकल सचिव एस के श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्र में पानी के लिए दो दिन तक हाहाकार मच जाता, इसलिए अभी शटडाउन नहीं दिया जा सकता। नवरात्र के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो जाएगा, तब दशहरा और दिवाली के बीच काम कराने के लिए अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
आगरा: 10 अक्तूबर को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
जानलेवा बुखार: ब्रज में डेंगू-वायरल से 15 लोगों की मौत, मैनपुरी में प्रधान ने तोड़ा दम, आगरा में सबसे अधिक छह मरीजों की गई जान