{"_id":"5f1521144c1fd504134dd610","slug":"water-supply-will-not-come-for-two-days-in-yamunapar-areas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज ही भरकर रख लें, यमुनापार की कॉलोनियों में दो दिन नहीं आएगा पानी, 60 हजार लोग होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ही भरकर रख लें, यमुनापार की कॉलोनियों में दो दिन नहीं आएगा पानी, 60 हजार लोग होंगे प्रभावित
Mon, 20 Jul 2020 10:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:14 AM IST
सार
- दो दिन पुल पर बदली जाएगी पाइपलाइन
- टैंकर मंगाने के लिए संपर्क करें : मोबाइल नंबर 81920-95302
विज्ञापन
लॉकडाउन में पानी की परेशानी से जूझते लोग, टैंकरों से भर रहे पानी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में यमुनापार के क्षेत्र में रामबाग, नुनिहाई, शाहदरा, ट्रांसयमुना कॉलोनी, कांशीराम आवास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मंगलवार और बुधवार को पानी नहीं मिलेगा। परेशानी से बचने के लिए लोग सोमवार को ही पानी भरकर रख लें। जलकल विभाग जवाहर पुल से गुजर रही 750 एमएम को बदलेगा। इन कॉलोनियों में लगभग 60 हजार की आबादी रहती है।
मंगलवार की सुबह पानी की सप्लाई के बाद मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा, जो बुधवार की शाम तक खत्म होने की उम्मीद है। जलकल विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह सोमवार को ही जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें। हालांकि उसके बाद दोनों दिन टैंकरों से आपूर्ति के लिए व्यवस्था तैयार की गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के ऐसे दर्शन, जानिये पांच हजार साल पुराने मंदिर की विशेषता
विज्ञापन
लीकेज के कारण कराई जा रही मरम्मत
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से यमुनापार के लिए 750 एमएम की एक पाइपलाइन से 5 एमएलडी पानी रामबाग, शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांसयमुना कॉलोनी को सप्लाई होता है। इस लाइन पर लगातार लीकेज की शिकायतें मिलती रही हैं। इस वजह से शाहदरा और ट्रांसयमुना कॉलोनी में लोग प्रेशर कम होने की शिकायतें करते रहे हैं। जलकल विभाग ने लोगों की समस्या को देखते हुए लीक पाइपलाइन को बदलने का निर्णय लिया है।

Trending Videos
नाई की सराय ट्यूबवेल से जारी रहेगी आपूर्ति
जलकल विभाग के सचिव अनवर ख्वाजा ने बताया कि यमुनापार में दो पाइपलाइन से सप्लाई हो रही है। इनमें केवल एक लाइन पर ही काम चलेगा। दूसरी लाइन से सप्लाई जारी रहेगी जो फाउंड्री नगर, टेढ़ी बगिया की तरफ होती है। इसके अलावा नाई की सराय ट्यूबवेल योजना से पोषित क्षेत्रों को भी सप्लाई जारी रहेगी। मरम्मत के काम से वहां की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
टैंकर मंगाने के लिए संपर्क करें : मोबाइल नंबर 81920-95302
लीकेज के कारण पानी की समस्या
यमुनापार में पानी का संकट इस लीकेज लाइन के कारण है। जवाहर पुल पर होने के कारण इसकी मरम्मत बार-बार की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। अब मंगलवार से इस लाइन को बदलेंगे - आरएस यादव महाप्रबंधक, जलकल विभाग