{"_id":"61a3b4299a7a1443c8609c3f","slug":"water-supply-will-be-stalled-in-agra-for-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पानी की किल्लत: दो दिन आधे शहर की जलापूर्ति रहेगी ठप, सुबह ही भरकर रख लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पानी की किल्लत: दो दिन आधे शहर की जलापूर्ति रहेगी ठप, सुबह ही भरकर रख लें
Mon, 29 Nov 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:04 AM IST
सार
आगरा में पानी की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं रही है। लोगों को दिन तक और पानी के लिए जूझना पड़ेगा। हालांकि सोमवार सुबह पानी की सप्लाई होगी। जलकल विभाग ने लोगों से जलापूर्ति के समय पानी भरकर रख लेने की अपील की है।
विज्ञापन
साइकिल पर डिब्बे टांगकर पानी लेने जाता युवक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंगलवार सुबह से बुधवार रात तक पूरे दो दिन आधे शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से ताजगंज के लिए बिछाई जा रही 143 करोड़ रुपए लागत की 1200 मिमी व्यास की पाइप लाइन में आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी कनेक्शन का काम करने वाली है। इस वजह से दो दिन तक आधे शहर के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। जलकल विभाग ने लोगों से आज जलापूर्ति के समय पानी भरकर रख लेने की अपील की है।
विज्ञापन
ताजगंज, कोतवाली, रकाबगंज, जीवनी मंडी, यमुनापार, बल्केश्वर, कमला नगर, विजय नगर, काला महल और मुगल रोड समेत जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से पोषित क्षेत्रों में रहने वाले लोग आज ही दो दिनों के लिए पानी का भंडारण कर लें, क्योंकि कल सुबह से 48 घंटे तक आधे शहर में जलापूर्ति नहीं होगी। बृहस्पतिवार की सुबह ही आधे शहर में जलापूर्ति शुरू होगी। जीवनी मंडी वाटरव?र्क्स परिसर में जलाशय से 1,200 एमएम की पाइप लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत ताजगंज के लिए जीवनी मंडी रोड, यमुना किनारा रोड, शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तिराहा, पुरानी मंडी से फतेहाबाद रोड तक पाइपलाइन बिछ चुकी है। अब इस लाइन को वाटरव?र्क्स के 100 एमएलडी प्लांट के जलाशय से जोड़ा जाएगा। जल संस्थान महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को पानी नही आएगा। टैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
बोदला : 20 हजार लोगों को नहीं मिला पानी
बोदला स्थित बैनारा फैक्टरी के पीछे छह कॉलोनियों के 20 हजार लोगों को रविवार को भी पानी नहीं मिल सका। उनका छुट्टी का दिन पानी भरने में बीत गया। यहां 21 दिन से पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान की टीम ने रविवार को बोदला से हेमा पेट्रोल पंप तक कई जगह खोदाई की मगर उन्हें वॉल्व नहीं मिल सका। इसके चलते समस्या की जानकारी नहीं हो सकी। लोगों को सोमवार को भी पानी नहीं मिल पाएगा।
बोदला में शांतिपुरम, सरस्वती नगर, गुलाब नगर, बीएमजे कॉलोनी, हुक्मीराम नगर समेत छह कॉलोनियों में पिछले 21 दिन से पानी नहीं आ रहा है। शनिवार को इलाके की महिलाओं ने जाम लगाकर हंगामा किया था।
जलकल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रविवार शाम तक समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन जल संस्थान की टीम कई जगह खोदाई करने के बाद भी वॉल्व और मेन लाइन बो (इंटरकनेक्शन) तलाश नहीं कर पाई। पाइपलाइनों का मानचित्र नहीं होने के कारण जल संस्थान की टीमें वॉल्व तक नहीं खोज पा रही हैं।

हसनपुरा में नहीं मिला पानी, किया प्रदर्शन
लोहामंडी स्थित हसनपुरा में जलकल विभाग ने केशव कुंज ओवरहेड से प्रेशर बढ़ाने की कोशिश की मगर लाइन में पानी नहीं पहुंच सका। इस कारण हसनपुरा में सातवें दिन भी लोगों को जल संकट से जूझना पड़ा। सोमवार को स्थानीय लोग खाली बर्तन लेकर वाटरवर्क्स स्थित जलकल कार्यालय पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया।