फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water supply from tankers at Bateshwar fair, horse fair brightened

Agra News: बटेश्वर मेले में टेंकर से पानी की सप्लाई, घोड़ों का मेला हुआ रोशन

Wed, 15 Oct 2025 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Water supply from tankers at Bateshwar fair, horse fair brightened
बाह। पशु रजिस्ट्रेशन के साथ बटेश्वर में घोड़ा और ऊंट का मेला आबाद होने लगा है। घोड़ा मेला में जिला पंचायत ने प्रकाश का इंतजाम करा दिया है। लेकिन ऊंट के मेला में अंधेरा है। घोड़ा मेले में टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू की है। दुरुस्त हुए हौज भी पानी से भरे जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त पड़े पानी के हौजों की मरम्मत शुरू हो गई है। लेकिन ऊंट के मेला के हौज खाली पड़े हैं। मथुरा के नरेश कुमार, धर्मपाल, बलवीर, होशियार ने बताया कि ऊंट के मेला क्षेत्र में साफ-सफाई भी नहीं की है। उन्होंने जिला पंचायत से पानी और प्रकाश का इंतजाम किए जाने की मांग की है। बरेली के जोगेंद्र सिंह, पंजाब के बलबन्दर सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में खेतों में फसल कटी पड़ी है। घोड़ों को उतारने में दिक्कत हो रही है। मेला में मवेशी आने के साथ ही किसान भी अपनी फसल को समेट कर घर ले जाने में दिन रात जुटे हुए हैं। किसानों ने बताया कि बाढ़ के बाद बची फसल को मवेशी से बचाने के लिए घर ले जा रहे हैं। व्यापारियों की खाने खुराक के लिए परेशानी दूर हो गई है। पशुओं की शृंगार के सामान की दुकानें आबाद होने से भी व्यापारी किसानों ने राहत की सांस ली है। जिला पंचायत के मेला प्रभारी मसूद रजा, जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया, इंजीनियर लवकेश कुमार, धारा सिंह ने बताया कि पानी की टंकी चालू कराने और पूरे मेले में प्रकाश का इंतजाम कराने में जुटे हैं। व्यापारियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed