{"_id":"6abd7a433cbcf4c3090696cd","slug":"water-supply-disrupted-in-moti-katra-for-7-days-contaminated-water-reaches-khataina-agra-news-c-25-1-agr1070-1172767-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोती कटरा में 7 दिन से जलापूर्ति ठप, खतैना में पहुंचा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोती कटरा में 7 दिन से जलापूर्ति ठप, खतैना में पहुंचा गंदा पानी
विज्ञापन
खतैना में घरों में पहुंच रहा गंदा पानी।
आगरा। नगर निगम के वार्ड 35 में मोती कटरा, खिड़की काले खां, डेरा सरस, टीबी अस्पताल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में सात दिनों से पानी का संकट है। पानी की नई लाइन डालने के बाद भी सप्ताह भर से यहां पानी नहीं पहुंच रहा है। पार्षद ने लोगों की शिकायतें लगातार आने पर जलकल महाप्रबंधक से जांच कराने और जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
डेरा सरस क्षेत्र के पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति ने बताया कि बीते माह खिड़की काले खां पुलिस चौकी के सामने पानी की लाइनें दो जगह लीक होने से सड़क धंस गई थी। तब नई पाइपलाइन रक्षाबंधन के त्योहार पर बिछाई गई। कुछ दिन पानी मिला लेकिन अब एक सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इस लाइन से जिन गली, मोहल्लों को पानी मिल रहा था, वह बंद है। लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। टैैंकर और सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर वह जरूरत पूरी कर रहे हैं।
खतैना, प्रताप नगर में पहुंचा काला, बदबूदार पानी
प्रताप नगर, केशव कुंज और खतैना में सुबह और शाम को काला, गंदा, बदबूदार पानी पहुंच रहा है। क्षेत्रीय निवासी सुल्तान खान ने बताया कि सप्ताह भर से गंदा पानी आ रहा है। क्षेत्रीय निवासी प्रदीप डेम्बला ने बताया कि दूषित जल के लगातार प्रयोग से क्षेत्र के लोगों में पेट संबंधी बीमारियों, पीलिया और त्वचा संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों अहसान, इलाही, सतीश कुमार, कामरान अली, आदिल, मोहसिन शम्सी, मुकीम खान, जावेद खान, अतहर कुरैशी आदि ने जलकल विभाग से स्वच्छ पानी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
-- -
- मोती कटरा में पाइपलाइन बिछाई गई है। पानी न आने की शिकायत की जांच की थी, जिसमें लोगों ने सुबह पानी मिलने की जानकारी दी। पार्षद की शिकायत पर फिर से जांच कराएंगे। खतैना में टीम भेजी जाएगी।
प्रेमचंद आर्य, अधिशासी अभियंता, लोहामंडी