{"_id":"63a89a8528897a683007b1c1","slug":"water-supply-closed-in-old-city-due-to-interconnection-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज से पुराने शहर में रहेगा जल संकट, टैंकरों के जरिए कराई जाएगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज से पुराने शहर में रहेगा जल संकट, टैंकरों के जरिए कराई जाएगी आपूर्ति
Mon, 26 Dec 2022 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Dec 2022 12:28 AM IST
सार
आगरा में 26 से 28 दिसंबर तक कोतवाली जोनल पंपिंग स्टेशन पर लाइन शिफ्ट करने का काम होगा। इसके कारण कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
पानी लेने जाता युवक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पुराने शहर के कोतवाली क्षेत्र, काला महल, मोती कटरा, बेलनगंज, गधा पाड़ा, मान पाड़ा, रोशन मोहल्ला, मंटोला, पीपल मंडी, हींग की मंडी, सदर भट्टी में आज से पानी का संकट रहेगा। जल निगम 28 दिसंबर तक नए जलाशय के इंटरकनेक्शन का काम करेगा।
विज्ञापन
जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेशचंद्र ने बताया कि कोतवाली स्थित पुराने 1000 किलोलीटर क्षमता के जोनल पंपिंग स्टेशन की जगह नया जोनल पंपिंग स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए 200 किलोलीटर क्षमता का नया भूमिगत जलाशय बनाया जाएगा। इस वजह से कोतवाली जोनल पंपिंग स्टेशन में पाइपलाइन शिफ्ट की जानी है। सोमवार की सुबह 10 बजे से काम शुरू होगा जोकि 28 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक चलेगा। इन क्षेत्रों में पानी का संकट देखते हुए टैंकरों के जरिए जलापूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रांस यमुना और गोकुलपुरा में नहीं मिला पानी
आगरा। यमुनापार के ट्रांस यमुना कॉलोनी में रविवार की सुबह जलापूर्ति नहीं हुई। इसी तरह गोकुलपुरा में भी दो दिन से पानी का संकट बना हुआ है। ट्रांस यमुना निवासी गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि जलापूर्ति सुबह बिल्कुल नहीं हुई। दो दिन से पानी की सप्लाई भी कम आ रही है। इसी तरह गोकुलपुरा में भी समस्या बनी हुई है। पवन अग्रवाल ने बताया कि दो दिन से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन