{"_id":"68172bdbeb1ae6230e087463","slug":"water-sprinklers-installed-around-taj-mahal-to-protect-tourists-from-heat-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गर्मी से पर्यटकों को बचाने के लिए इंतजाम...ताजमहल के पास लगी ये खास मशीन करा रही ठंडक का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्मी से पर्यटकों को बचाने के लिए इंतजाम...ताजमहल के पास लगी ये खास मशीन करा रही ठंडक का अहसास
Sun, 04 May 2025 02:29 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 04 May 2025 02:29 PM IST
सार
गर्मी ने बेहाल कर रखा है। ऐसे में ताजमहल आने वाले पर्यटकों को राहत देने के लिए नगर निगम की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। स्मारक के पास मिस्ट स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जो ठंडक का अहसास करा रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए लगवाए गए मिस्ट स्पि्रंकलर पोल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भीषण गर्मी से पर्यटकों को राहत देने के लिए नगर निगम ने पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत पुरानी मंडी स्थित शाहजहां गार्डन के गेट के पास लगे पोल पर मिस्ट स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इससे ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को पानी की बौछार ठंडक का अहसास करा रही है।
विज्ञापन
करीब 20 फीट ऊंचे पोल पर लगाए गए स्प्रिंकलर से करीब 15 से 20 मीटर के दायरे में लोगों को राहत मिलने लगी है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि प्रोजेक्ट कम लागत में तैयार किया गया है। इसे अन्य जगह भी लगाया जाएगा। आधा हॉर्सपावर की मोटर से पानी की बौछार हो रही है। कबाड़ से प्राप्त पोल, ड्रम, एंगल और लोहे की चादर का प्रयोग किया है। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से साफ होकर आने वाले पानी का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से जारी एडवाइजरी
- गर्मी से बचने के लिए बार-बार पानी पीते रहें।
- हल्के, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- धूप में निकलते समय सिर ढकें और चश्मा पहनें।
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच निकलने से बचें।
- खाली पेट धूप में घर से बाहर न निकलें।
- कैफीन, शराब और ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से बचें।
- बंद और हवादार रहित स्थानों में अधिक देर तक न रुकें।
- बच्चों और बुजुर्गों को धूप में न निकलने दें।
- तेज धूप में भारी व्यायाम न करें।
- गर्मी से बचने के लिए बार-बार पानी पीते रहें।
- हल्के, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- धूप में निकलते समय सिर ढकें और चश्मा पहनें।
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच निकलने से बचें।
- खाली पेट धूप में घर से बाहर न निकलें।
- कैफीन, शराब और ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से बचें।
- बंद और हवादार रहित स्थानों में अधिक देर तक न रुकें।
- बच्चों और बुजुर्गों को धूप में न निकलने दें।
- तेज धूप में भारी व्यायाम न करें।