{"_id":"638f859d2148ec09326d2e9b","slug":"water-released-for-the-relief-of-crops-became-a-disaster-125-bighas-of-crops-submerged-kasganj-news-agr556012614","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फसलों की राहत के लिए छोड़ा पानी बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फसलों की राहत के लिए छोड़ा पानी बना आफत
विज्ञापन
कासगंज में अमांपुर में बंबा कट जाने से जलमग्न हुई फसल ।
- फोटो : KASGANJ
आमंपुर। सहावर रोड स्थित बनुपुरा और हरथरा गांव को जाने वाले मार्ग पर मौजूद बंबे में छोड़ा गया पानी किसानों के लिए राहत की जगह आफत साबित हुआ। पानी से बंबे की खंदी कटी, इससे सिंचाईं के लिए प्रयोग होने वाला पानी कई खेतों में खड़ी फसलों को जलमग्न कर गया। किसानों का आरोप है कि बंबे की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। इससे बंबे में आने वाला पानी ओवरफ्लो होकर खंदी को काट खेतों में घुस गया। इससे 125 बीघा खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
बनुपुरा-हरथरा गांव के मार्ग पर बने बंबे में सिंचाई विभाग ने फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा। इस पानी से किसानों को सिंचाई में राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन नतीजा इसके उलट रहा। रविवार को बंबे में आया पानी ओवरफ्लो हो गया। इससे कई जगह से खंदी को काटकर यह पानी खेतों में घुस गया। इससे किसानों की आलू, गेहूं और सरसों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गईं। इससे दर्जन भर से अधिक किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने बंबे की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। इसी कारण तेज बहाव से आया पानी ओवरफ्लो हो गया। दोनों गांव के किसानों को इससे नुकसान हुआ है। खेतों में भरा पानी निकालने को खेतों की तरफ दौड़े किसानों ने पंपसेट चलाए और खंदी किनारे मिट्टी डाली। बंबा कटने की जानकारी नहर विभाग को दी गई।
खंदी कटने से राजकुमार पांडेय, जयप्रकाश, सत्यप्रकाश, रामदत्त, प्रेमचंद, उदयवीर, लाला मुंशी, ग्रीसचंद्र, कोमल, आलोक पांडेय, सत्यवीर, अनुपम पांडेय, केशवदेव, रघुवीर, उदयवीर, मुलायम सिंह यादव, वीपी, राकेश यादव, अशोक आदि की लगभग 100 बीघा फसल पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 125 बीघा फसल जल मग्न हुई है।
विज्ञापन
बंबा ओवरफ्लो होने से खंदी कटने की जानकारी संज्ञान में आई है। शीघ्र ही खंदी सही कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।- अरुण कुमार अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग।