फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water released for mathura agra is stolen by haryana

हरियाणा में चोरी हो रहा मथुरा-आगरा को मिलने वाला पानी

Tue, 25 Jul 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 25 Jul 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
water released for mathura agra is stolen by haryana
नदी
अपर आगरा कैनाल का करीब 1000 क्यूसेक पानी हरियाणा में चोरी हो रहा है। सिंचाई के पानी की यह चोरी हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद के किसानों ने की है। किसानों ने पानी के लिए करीब 200 अवैध कुलावे लगा लिए हैं। यह चोरी आगरा और मथुरा में सिंचाई संकट से निपटने के लिए अवैध कुलावों के सर्वे में सामने आई है। इस मामले में पिछले हफ्ते 43 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है। 
विज्ञापन


ओखला बैराज से निकलने वाली अपर आगरा कैनाल हरियाणा के कई जनपदों से होकर उत्तर प्रदेश में पहुंचती है। 4000 क्यूसेक पानी की क्षमता वाली आगरा कैनाल से करीब 1000 क्यूसेक पानी मथुरा और आगरा तक पहुंचने से पहले ही चोरी हो जाता है। पानी की यह चोरी हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद जनपद में हो रही है। 
विज्ञापन


इसके लिए इन जनपदों में किसानों ने करीब 200 अवैध कुलावे लगा लिए गए हैं। यह कुलावे करीब 79 किलोमीटर के दायरे में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में हरियाणा क्षेत्र में अवैध कुलावों का संचालन करने पर 43 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई पलवल में सर्वे की प्रक्रिया में सामने आई अवैध कुलावों के बाद की गई है। अपर आगरा कैनाल से जुडे़ हरियाणा क्षेत्र में 2016 को 334 कुलावे अवैध पाए थे। इन्हें बंद कराया गया। इस कार्य पर विभागीय अधिकारियों ने बड़ी धनराशि खर्च की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed